
विश्रामपुर (पलामू) : पलामू जिला के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव में आपसी विवाद को लेकर पिता ने पुत्र की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य छुपाने के लिए आरोपित पिता महेश्वर सिंह ने अपने पुत्र 30 वर्षीय सकेंद्र सिंह के शव को परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर जलाने का भी प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही विश्रामपुर थाना पुलिस दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची और अधजले शव को जब्त कर लिया। मृतक के पिता व दो बहनों से अधजले शव को बोरे में भरवाया और थाना ले गई। वहीं हत्यारोपित पिता महेश्वर सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि सकेंद्र सिंह शराब के नशे में हमेशा परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करता था। रविवार की शाम भी वह नशे में मारपीट कर रहा था। इसी बीच झगड़े को शांत कराने के लिए पिता महेश्वर सिंह पहुंचे। डराने के लिए अपने बेटे को लाठी से पिटाई की। इसी बीच वह गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इससे घबराए पिता ने साक्ष्य छुपाने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ शव को जलाने का प्रयास किया। इधर तुरंत विश्रामपुर थाना पुलिस को सूचना मिली और उसने अधजले शव को जब्त कर लिया। बाक्स: ग्रामीणों का कहना है पिता महेश्वर ने लाठी से अपने बेटे सकेंद्र सिंह की पिटाई की। इससे उसकी की मौत हो गई। मृतक के पिता महेश्वर को हिरसत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
- VIA
- Admin

-
23 Apr, 2025 123
-
23 Apr, 2025 262
-
23 Apr, 2025 145
-
22 Apr, 2025 35
-
21 Apr, 2025 452
-
21 Apr, 2025 315
-
24 Jun, 2019 5557
-
26 Jun, 2019 5383
-
25 Nov, 2019 5256
-
22 Jun, 2019 4999
-
25 Jun, 2019 4647
-
23 Jun, 2019 4286
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

LATEHAR

PALAMU

PALAMU

PALAMU
