
लातेहार : चंदवा टोरी कोल साइडिंग में एक दर्जन वाहनों फूंके जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. जेजेएमपी के पप्पु लोहरा, लवलेश गंझू समेत 9 लोगों के खिलाफ नामजद व 15 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
बीते गुरुवार की रात लगभग 9-10 बजे टोरी कोल साइडिंग परिसर में प्रतिबंधित उग्रवादि संगठन झारखंड जनमुक्ति मोर्चा परिषद के द्वारा जमकर तांडव मचाते हुए एक दर्जन वाहनों को फूंके जाने के मामले में चंदवा थाना में जेजेएमपी संगठन के 9 उग्रवादियों के खिलाफ नामजद व 10 से 15 अज्ञात उग्रवादियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.
दर्ज प्राथमिकी में जेजेएमपी सुप्रीमो उग्रवादी पप्पू लोहार उर्फ़ सूर्यदेव लोहरा पिता बिरजू उर्फ़ बिरजू मिस्त्री उर्फ़ रामवृक्ष मिस्त्री, पिता रामकिशुन मिस्त्री दोनों बिनावड़ा लुंडी कोने लातेहार, लवलेश गंझु पिता बढ़न गंझु बालू ग्राम, सुशील जी उर्फ़ सुशील गंझु पिता महेंद्र गंझु पिपरटोली, मनोहर गंझु उर्फ़ मनोहर पिता बितम गंझु चतुआग तीनों बालूमाथ, सुनील उरांव उर्फ़ सुनील जी पिता रमेश उरांव तरवाडीह लातेहार, सुशील जी उर्फ़ बीरबल उरांव पिता फेकू उरांव मन धनिया मनिका, सुकर गंझु पिता गणेश गंझु पन्ना टांड चंदवा, विनय जी उर्फ़ विनय सिंह दुशलमा सतबरवा के अलावे 10-15 अज्ञात के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. इस संबंध में चंदवा थाना मामला दर्ज किया गया है.
- VIA
- Admin

-
02 Jun, 2025 94
-
01 Jun, 2025 278
-
01 Jun, 2025 101
-
31 May, 2025 110
-
31 May, 2025 291
-
27 May, 2025 223
-
14 May, 2025 5740
-
24 Jun, 2019 5737
-
26 Jun, 2019 5558
-
25 Nov, 2019 5423
-
22 Jun, 2019 5198
-
25 Jun, 2019 4810
FEATURED VIDEO

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

GARHWA

JHARKHAND

GARHWA

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND
