ads
19 Sep, 2020
आज से रांची से कोलकाता के लिए हवाई यात्रा शुरू, हफ्ते में 3 दिन उड़ेगी इंडिगो की फ्लाइट
admin Admin

रांची : रांची से शनिवार से इंडिगो की फ्लाइट कोलकाता के लिए शुरू हो रही है। यह फ्लाइट हफ्ते में 3 दिन मंगलवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी। शनिवार से इसकी शुरुआत हो रही है। यह फ्लाइट शनिवार को रांची से रात 8:00 बजे रवाना होकर रात 9:05 पर कोलकाता पहुंचेगी। उधर कोलकाता से शाम 6:15 पर रवाना हो कर फ्लाइट शाम 7:10 पर रांची पहुंचेगी।

शनिवार, मंगलवार और बुधवार को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 11 फ्लाइट थी। रांची एयरपोर्ट से 12 फ्लाइटों की अनुमति है। इसलिए इंडिगो ने मंगलवार, बुधवार और शनिवार को कोलकाता के लिए फ्लाइट शुरू की है। इस नई फ्लाइट को मिलाकर मंगलवार, बुधवार और शनिवार को भी फ्लाइटों की कुल संख्या 12 हो जाएगी।

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि रांची से अभी तक दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु के लिए फ्लाइट उपलब्ध थी। अब शनिवार से कोलकाता के लिए भी फ्लाइट उपलब्ध हो जाएगी। गौरतलब है कि रांची से हवाई मार्ग से सफर करने वालों की संख्या दो हजार के करीब है। जबकि रांची आने वालों की संख्या 1500 के करीब है।

एयरपोर्ट के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना महामारी के दौर में जो कंपनियां बंद हुई थीं अब वह खुल रही हैं। इसलिए कोलकाता के लिए भी हवाई यात्रा की मांग हो रही थी। कोलकाता के लिए मुसाफिरों की संख्या को ध्यान में रखते हुए कोलकाता के लिए इंडिगो ने फ्लाइट शुरू की है।



  • VIA
  • Admin




ads

FOLLOW US