ads
19 Sep, 2020
मेदिनीनगर में देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़, 6 युवक-युवतियां हिरासत में
admin Admin

मेदिनीनगर (पलामू) : पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के एक होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। शुक्रवार को रेड़मा ओवरब्रिज के पास स्थित एसएस लोक होटल में पुलिस ने छापेमारी की। इस बीच पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें तीन लड़कियां व तीन लड़के शामिल हैं। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। होटल में देह व्यापार से संबंधित जानकारी पुलिस को मिली थी।

इस आधार पर छापेमारी की गई तो कमरे से आपत्तिजनक स्थिति में लड़के व लड़कियां मिले। इसके बाद टीओपी टू प्रभारी रामजीत ङ्क्षसह ने अपने अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर सदर एसडीपीओ संदीप गुप्ता दल बल के साथ होटल पहुंचे और लड़के-लड़कियों व अन्य लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस सभी लोगों के मोबाइल के कॉल डिटेल की जांच करेगी।

'होटल से सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उनके मोबाइल फोन की जांच की जा रही है।' -संदीप कुमार गुप्ता, एसडीपीओ, मेदिनीनगर, पलामू।



  • VIA
  • Admin




ads

FOLLOW US