
लातेहार : उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के विरुद्ध लातेहार थाना क्षेत्र के नरेशगढ़ जंगल में गुरुवार को झारखंड जगुआर, 214 बटालियन एवं 11 बटालियन सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। लातेहार एसपी प्रशांत आनंद के निर्देश पर लातेहार सदर थानेदार अमित कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस की तीन टीम नरेशगढ़ के जंगलों में अभियान चला रही थी। तभी पुलिस को देखते ही पहाड़ी की ऊंचाई से उग्रवादियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। पुलिस टीम ने तुरंत मोर्चा संभाल कर गोलीबारी शुरू की। दोनों तरफ से 50-50 चक्र गोली चलने के बाद उग्रवादी जंगलों का लाभ उठाकर भाग निकले। जिसके बाद पुलिस टीम ने इलाके में सर्च अभियान चलाया तो उग्रवादियों के छोड़े गए सामान भारी मात्रा में बरामद किया। थानेदार ने बताया कि एसपी को सूचना मिली थी कि जेजेएमपी नामक उग्रवादी संगठन के 30-35 की संख्या में उक्त क्षेत्र में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में एकत्रित हो रहे हैं। इसी सूचना के बाद इलाके में पुलिस अभियान चला रही थी।
- VIA
- Admin

-
19 Apr, 2025 39
-
19 Apr, 2025 156
-
19 Apr, 2025 225
-
19 Apr, 2025 67
-
18 Apr, 2025 138
-
17 Apr, 2025 90
-
24 Jun, 2019 5534
-
26 Jun, 2019 5362
-
25 Nov, 2019 5237
-
22 Jun, 2019 4977
-
25 Jun, 2019 4629
-
23 Jun, 2019 4268
FEATURED VIDEO

JHARKHAND

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU

GARHWA

PALAMU

PALAMU
