
बरवाडीह:-बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर खुरा पंचायत के लंका ग्राम निवासी बिरझु भुइयां बीते दिनों से हो रही लगातार बारिश से अपने जर्जर घर गिरने के कारण पूरी तरह बेकार हो गया है।बरसात के दिनों में सिर छुपाने की जगह नही रहने से वह अपने पूरे परिवार के साथ परेशान है। इस सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार खुरा पंचायत के लंका ग्राम के रहने वाले बिरझु भुइंया का घर गिरने से पूरी तरह बेघर है।उसने अपने गिरे हुए घर की मरम्मत की मांग स्थानीय मुखिया व अन्य जनप्रतिनिधियों से की है लेकिन उसके गिरे हुए घर की मरम्मत करवाने को लेंकर अब तक लोंगो का ध्यान नहीं गया है ।इस संबंध में बिरझु भुइंया ने कहा कि सरकार द्वारा कई जरूरतमंद लोगों को पीएम आवास के तहत आवास की सुविधा दी गई है ।लेकिन उन्होंने पीएम आवास निर्माण की मांग को लेकर बरवाडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत पंचायत के मुखिया से पीएम आवास दिलाने की मांग किया है। लेकिन पहुंच और पैरवी के अभाव में उसे पीएम आवास आवंटित नहीं किया जा रहा है ।जिससे वह अपने घर गिर जाने से पूरी तरह बेघर है।उन्होंने बरवाडीह बीडीओ समेत सम्बंधित अधिकारी से पीएम आवास निर्माण की मांग की है।
- VIA
- Ravi Gupta Journalist

-
19 Apr, 2025 38
-
19 Apr, 2025 155
-
19 Apr, 2025 225
-
19 Apr, 2025 65
-
18 Apr, 2025 138
-
17 Apr, 2025 90
-
24 Jun, 2019 5534
-
26 Jun, 2019 5362
-
25 Nov, 2019 5237
-
22 Jun, 2019 4977
-
25 Jun, 2019 4629
-
23 Jun, 2019 4268
FEATURED VIDEO

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA
