
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद के बेटे तेजप्रताप और अन्य समर्थकों के खिलाफ रांची के चुटिया थाने में जिला प्रशासन की ओर से एफआइआर दर्ज कराई गई है। एफआइआर 14 दिनों का होम क्वॉरेंटाइन अवधि पूरा किए बिना झारखंड से बिहार लौट जाने और बिना अनुमति होटल में ठहरने के आरोप में दर्ज कराई गई है। रांची के सीओ प्रकाश कुमार के आवेदन पर दर्ज किए गए एफआईआर में कहा गया है कि 27 अगस्त 2020 की रात 9:00 बजे चुटिया थाना प्रभारी के साथ स्टेशन रोड स्थित होटल कैपिटल रेसिडेंसी के कमरा नंबर 507 पर सत्यापन के लिए टीम पहुंची थी। इस दौरान बिना पूर्व सूचना और बिना अनुमति के ही तेज प्रताप यादव होटल के कमरा नंबर 507 में ठहरे थे। जबकि उनके वहां ठहरने का किसी भी तरह का प्रशासनिक आदेश या सक्षम अधिकारी की अनुमति प्राप्त नहीं थी। इसके अलावा बिहार राज्य से झारखंड राज्य आने पर उन्हें सरकार के निर्देशानुसार 14 दिनों का होम क्वारंटाइन अवधि पूरा करना है। इन आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए हुए क्वारंटाइन अवधि पूरा किए बिना ही अपने पैतृक आवास बिहार लौट गए। यह कोरोना काल में सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों और आपदा प्रबंधन अधिनियम का खुला उल्लंघन है। इन्हीं आरोपों को लेकर सीओ प्रकाश कुमार ने चुटिया थाने में एफआइआर दर्ज दर्ज कराई है।
- VIA
- Tannu Nagre

-
05 Jun, 2025 18
-
02 Jun, 2025 107
-
01 Jun, 2025 298
-
01 Jun, 2025 107
-
31 May, 2025 117
-
31 May, 2025 303
-
14 May, 2025 5742
-
24 Jun, 2019 5740
-
26 Jun, 2019 5565
-
25 Nov, 2019 5426
-
22 Jun, 2019 5199
-
25 Jun, 2019 4812
FEATURED VIDEO

JHARKHAND

JHARKHAND

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND
