
लातेहार/बरवाडीह: बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक की शाखा की विधि व्यवस्था से आए दिन उपभोक्ता परेशान रहते हैं. शुक्रवार से बैंक का लिंक फेल हो जाने के कारण कामकाज पूरी तरीके से ठप पड़ा हुआ है. बैंक प्रबंधन के द्वारा लिंक फेल हो जाने को लेकर बैंक के मुख्य द्वार पर नोटिस लगा दिया गया है. इसके चलते लेन देन समेत ग्राहकों के सभी तरह के काम प्रभावित हो रहे हैं.आम लोग बैंक कामकाज नहीं होने के कारण प्रखंड मुख्यालय और सुदूरवर्ती इलाकों से आने वाले बैंक के ग्राहकों को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है. उधर, बैंक प्रबंधन जल्द ही लिंक की समस्या को दूर कर लेने की बात कह रहा है. दूर दराज से आये उपभोक्ता लिंक फेल होने की वजह से बैंक परिसर में बैठकर लिंक आने का इंतजार करते देखे जा रहे हैं. उपभोक्ताओं ने बताया कि 3 दिनों से बैंक का लिंक फेल है और पैसों का लेन-देन पूरी तरह ठप है.
- VIA
- Admin

-
12 May, 2025 324
-
10 May, 2025 334
-
09 May, 2025 85
-
09 May, 2025 315
-
09 May, 2025 114
-
09 May, 2025 90
-
24 Jun, 2019 5638
-
26 Jun, 2019 5464
-
25 Nov, 2019 5332
-
22 Jun, 2019 5089
-
25 Jun, 2019 4724
-
23 Jun, 2019 4366
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

LATEHAR

PALAMU
