
रांची : झारखंड के अब 22 जिले कोरोना संक्रमित हो गए हैं। रविवार को पाकुड़ में पहली बार चार कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल 27 पॉजिटिव केस सामने आए। दैनिक जागरण के संवाददाता अमन मिश्रा ने बताया कि पीएमसीएच धनबाद में रविवार को कुल 685 संदिग्धों के सैंपल की जांच की गई। जिसमें से सात मामले पॉजिटिव निकले हैं। इनमें 3 कोरोना पॉजिटिव धनबाद से संबद्ध हैं। जबकि राज्य में पहली बार पाकुड़ में भी 4 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इधर धनबाद में दो पॉजिटिव केस आज जांच के क्रम में निगेटिव पाए गए हैं। हालांकि अधनबाद में मुंबई से आए मां-बेटे आज की जांच में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इधर पाकुड़ में कोरोना के फैलाव के साथ ही झारखंड के 22 जिलों में यह खतरनाक संक्रामक महामारी फैल गई है। अब साहिबगंज और खूंटी ही दो मात्र जिले बचे हैं, जहां अबतक कोरोना संक्रमण नहीं पहुंचा है। यहां के लोग अभी कोरोना से सुरक्षित हैं।
- VIA
- Admin

-
05 Jun, 2025 23
-
02 Jun, 2025 107
-
01 Jun, 2025 299
-
01 Jun, 2025 107
-
31 May, 2025 117
-
31 May, 2025 304
-
14 May, 2025 5743
-
24 Jun, 2019 5741
-
26 Jun, 2019 5565
-
25 Nov, 2019 5426
-
22 Jun, 2019 5200
-
25 Jun, 2019 4812
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU
