
त्वरित कार्रवाई के लिए मंत्री ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
गढ़वा : जिले के कांडी प्रखंड के डूमरसोता गांव के समीप सोन नदी में डूब कर मरे सभी मृतकों की मुआवजा राशि झारखंड सरकार ने स्वीकृत कर दी है। त्वरित कार्रवाई करते हुए यह राशि मंगलवार को मृतकों के परिजनों को सौंप दी गई।
जानकारी देते हुए गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि इस हृदय विदारक घटना से वे काफी आहत हैं। उन्होंने स्वयं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर मृतकों की मुआवजा राशि स्वीकृत कराया है। मुआवजा राशि स्वीकृत करने के लिए मंत्री ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। श्री ठाकुर ने बताया कि गढ़वा सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के प्रवासी मजदूरों, विद्यार्थी आदि को वे सहयोग कर उनके घर तक भिजवा रहे हैं। जहां भी मजदूर फंसे हैं उन्हें वहां के जिला प्रशासन से संपर्क स्थपित कर घर भेजा जा रहा है ! इस क्रम में उन्होंने चाईबासा जिला प्रशासन के सहयोग से गढ़वा, पलामू के लगभग एक हजार श्रमिकों को उनके घर तक भिजवाया है। डूमर सोता की घटना पर मंत्री ने कहा कि परिजनों को जो क्षति हुई है उसकी भरपाई तो नहीं हो सकती पर हम उन्हें यह विश्वास दिलाते हैं कि यह सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। यह सरकार किसी भी प्रवासी मजदूरों, विद्यार्थियों आदि को कोई समस्या नहीं होने देगी। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया है कि सभी भेद मिटाकर लोगों की सेवा में जुटें ! किसी प्रकार की कोई राजनीति ना करें. राजनीति करने के काफी मौके मिलेंगे अगले वर्षों में ! मंत्री ने कहा कि कोरॉन्ना की जंग हम बहुत जल्द जीतेंगे!
- VIA
- Admin

-
17 May, 2025 355
-
16 May, 2025 338
-
16 May, 2025 145
-
14 May, 2025 5475
-
14 May, 2025 204
-
13 May, 2025 329
-
24 Jun, 2019 5654
-
26 Jun, 2019 5482
-
14 May, 2025 5475
-
25 Nov, 2019 5350
-
22 Jun, 2019 5110
-
25 Jun, 2019 4740
FEATURED VIDEO

GARHWA

GARHWA

GARHWA

LATEHAR

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA
