
रांची : झारखंड में गुरुवार को कोरोना वायरस के 9 नए मरीज मिले। इनमें एक कोडरमा, एक जमशेदपुर और 7 पलामू में मिले हैं। झारखंड के स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने आज के सभी 9 कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार सभी कोरोना पॉजिटिव मरीज प्रवासी हैं। अब झारखंड में कोरोना मरीजाें की संख्या 190 हो गई है।
कोडरमा में अब कुल मरीजाें की संख्या 6 हो गई है। गुरुवार को कोडरमा में मिला कोरोना पॉजिटिव चंदवारा प्रखंड के कांको पंचायत का रहने वाला है। कल भी कोडरमा में कोरोना वायरस के दो मरीज मिले थे। दोनाें मरीज प्रवासी थे। वे सूरत से कोडरमा आए थे। कोडरमा का आज का कोरोना मरीज 51 साल का पुरुष है। वह कोलकाता से लौटा था। इसे खांसी थी। इसके बाद उसने खुद से कोरोना जांच के लिए सैंपल दिया और क्वॉरंटाइन में भर्ती था।
पलामू में अब कोरोना मरीजों की संख्या 15 हो गई है। जमशेदपुर में कोरोना का पहला मरीज मिला है। जमशेदपुर का कोराेना मरीज भी प्रवासी मजदूर है। अब पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर तीन हो चुकी है।
बता दें कि अब तक झारखंड में कोरोना वायरस से 2 मरीजों की मौत हो गई है। पलामू के सभी मरीज सूरत और छत्तीसगढ़ से लौटे हैं। इनमें 4 पाटन, 2 छतरपुर और एक मनातू प्रखंड से हैं। इनकी उम्र 28, 22 और 25 वर्ष है। सभी इंस्टीट्यूशनल क्वॉरंटाइन सेंटर में रखे गए थे।
प्रवासी मजदूरों के झारखंड लौटने के बाद राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पहले तब्लीगी जमात और अब प्रवासियों के आने से जिस गति से राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है, एक-दो दिनों में ही झारखंड में कोरोना पॉजिटिव केस 200 के पार कर जाएगा।
हाल के दिनों में राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। यही कारण है कि रांची के बाद गढ़वा जिला रेड जोन में शामिल हो गया है। इसके अलावा अब पलामू भी रेड जोन में जाने के कगार पर है। कोडरमा, गिरिडीह, जमशेदपुर आदि जिलों में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद ये जिले ऑरेंज जोन में शामिल हाे गए हैं।
राज्य में नए कोरोना मरीज मिलने के साथ ही कोरोना संक्रमित स्वस्थ भी हो रहे हैं। रिम्स में बुधवार को कोरोना के 8 और संक्रमित मरीजों को रिकवर होने के बाद कोविड वार्ड से डिस्चार्ज किया गया। इसके साथ ही झारखंड में स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 87 हो गई है और रांची जिले में 62 कोरोना मरीजों ने महामारी से जंग जीत ली है।
- VIA
- Admin

-
05 Jun, 2025 25
-
02 Jun, 2025 107
-
01 Jun, 2025 299
-
01 Jun, 2025 107
-
31 May, 2025 117
-
31 May, 2025 304
-
14 May, 2025 5743
-
24 Jun, 2019 5741
-
26 Jun, 2019 5565
-
25 Nov, 2019 5426
-
22 Jun, 2019 5200
-
25 Jun, 2019 4812
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

JHARKHAND

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU
