
गढ़वा : गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री सत्येंद्र नाथ तिवारी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए 20 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज की घोषणा को सराहनीय कदम बताया और धन्यवाद देते हुए कहा कि इस फैसले से भारत दुनिया के मजबूत अर्थव्यवस्था वाले देशों की पंक्ति में खड़ा होगा।
श्री तिवारी ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने राष्ट्र से स्वदेशी/लोकल अपनाने की बात कही है। ऐसा करने से हमारे भारतीय कामगारों के आर्थिक स्रोत में वृद्धि होगी तथा भारतीय उत्पाद को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को स्वदेशी/लोकल का समर्थन करना चाहिए क्योंकि बाहर वाले मुसीबत में साथ निभाने के बजाए साथ छोड़ देते हैं। बाहरी सिर्फ सुख का साथी है, दुख में मुंह फेर लेते हैं। हमें ऐसे लोगों के चमक-दमक और प्रलोभन में ना फंसते हुए हर हाल में स्वदेशी/लोकल ही अपनाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि दुनिया कोरोना से त्रस्त है। इस महामारी के कारण दुनिया की बड़ी बड़ी अर्थव्यवस्थाएं हिल गई हैं। संपूर्ण भारत में भी लॉक डाउन जारी है। ऐसे में देश के विकास को गति देने के लिए प्रधानमंत्री जी ने जो ऐतिहासिक निर्णय लिया है, वह भारत की विकास की गति को रफ्तार देगा। देश को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने में सहयोग करेगा।
पूर्व विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा घोषित आर्थिक पैकेज का सीधा लाभ हमारे अन्नदाता किसान, गृह उद्योग, कुटीर उद्योग, मध्यमवर्ग, ठेला और रेहड़ी वालों, मजदूर समेत समाज के सभी वर्गों को मिलेगा। मेक इन इंडिया प्रोग्राम के लिए यह आर्थिक पैकेज वरदान साबित होगा।
पूर्व विधायक ने कहा कि हम सबको मिलकर 21वीं सदी को भारत की सदी बनाना है। हम सभी का दायित्व है कि आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए साझा प्रयास करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 20 लाख करोड़ का यह आर्थिक पैकेज 2020 में देश की विकास यात्रा, आत्मनिर्भर भारत अभियान को एक नई गति देगा। स्वदेशी/लोकल अपनाने एवं इसका प्रचार-प्रसार करने से झारखंड राज्य भी मजबूत होगा।
- VIA
- Admin

-
17 May, 2025 322
-
16 May, 2025 330
-
16 May, 2025 137
-
14 May, 2025 5411
-
14 May, 2025 199
-
13 May, 2025 323
-
24 Jun, 2019 5653
-
26 Jun, 2019 5481
-
14 May, 2025 5411
-
25 Nov, 2019 5347
-
22 Jun, 2019 5109
-
25 Jun, 2019 4739
FEATURED VIDEO

LATEHAR

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

GARHWA
