
पलामू : देश में लागू लॉकडाउन के कारण झारखंड से बाहर फंसे लाखों श्रमिकों को सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से झारखंड सरकार ने सहायता एप लांच किया गया है। अब तक झारखंड से बाहर फंसे पलामू जिले के 30 हज़ार 11 श्रमिकों ने सहायता एप की मदद से जिला प्रशासन को आवेदन ऑनलाइन जमा किया है। इसमें अब तक पलामू जिले के 24 हज़ार 854 श्रमिकों को लाभांवित किया गया है। पलामू के उपायुक्त डा शांतनु कुमार अग्रहरि ने बताया कि राज्य से बाहर फंसे प्रवासी मजदूरों की आर्थिक सहायता के लिए झारखंड सरकार ने सहायता मोबाइल एप लांच किया है।
इस एप के जरिए हर श्रमिक, जो देश के अलग-अलग राज्यों में फंसे हैं, उन्हें 1 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से दिया जाएगा। बताया कि यह मोबाइल एप वैसे प्रवासी मजदूर भी उपयोग कर सकेंगे जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है। आवेदक का नाम, आधार कार्ड से मेल खाना चाहिए। इसके बाद उनका मोबाइल लोकेशन राज्य से बाहर होना चाहिए। सबसे जरूरी कि आवेदक का बैंक विवरण झारखंड का होना चाहिए।
क्या है सहायता एप, कैसे होगा डाउनलोड
झारखंड सरकार द्वारा जारी किया गया सहायता एप झारखंड के बाहर फंसे श्रमिकों के लिए लांच किया गया है। इस एप को https://palamu.nic.in वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप को डाउनलोड करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह एप झारखंड की सीमा से बाहर ही डाउनलोड किया जा सकता है।
- VIA
- Admin

-
14 May, 2025 472
-
14 May, 2025 92
-
13 May, 2025 164
-
13 May, 2025 164
-
13 May, 2025 30
-
12 May, 2025 460
-
24 Jun, 2019 5645
-
26 Jun, 2019 5470
-
25 Nov, 2019 5338
-
22 Jun, 2019 5097
-
25 Jun, 2019 4729
-
23 Jun, 2019 4373
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU
