
रांची : झारखंड में हालात बदतर होते जा रहे हैं। आज एक दिन में 20 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस तरह राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सौ के पार हो गया है। अबतक 103 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की जा चुकी है। रांची के इटकी टीबी सेंटर में सैंपल जांच में अभी-अभी 12 और कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें 3 इटकी, 2 बेडो और 2 हिंदपीढ़ी के रहने वाले हैं। इसके साथ ही झारखंड में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 98 पर पहुंच गया है। इससे पहले दिन में कोरोना के 8 और नए मामलों की पहचान की गई थी। साेमवार को एक दिन में कुल 15 कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है।
आज के ताजा मामलों को जोड़कर राजधानी रांची में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 71 पर पहुंच गया है। जबकि झारखंड के 24 में से 10 जिले कोरोना महामारी की चपेट में आ गए हैं। बीते दिन जामताड़ा में भी एक कोरोना संक्रमित की पहचान की गई थी। राज्य सरकार की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक सभी कोरोना संक्रमित मरीजों को इलाज के लिए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। उनपर सतत निगरानी रखी जा रही है। झारखंड में अबतक 13 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि दो की कोरोना से मौत हो चुकी है।
- VIA
- Admin

-
05 Jun, 2025 18
-
02 Jun, 2025 107
-
01 Jun, 2025 298
-
01 Jun, 2025 107
-
31 May, 2025 117
-
31 May, 2025 303
-
14 May, 2025 5742
-
24 Jun, 2019 5740
-
26 Jun, 2019 5565
-
25 Nov, 2019 5426
-
22 Jun, 2019 5199
-
25 Jun, 2019 4812
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

JHARKHAND

PALAMU

JHARKHAND

JHARKHAND

PALAMU
