
बंशीधर नगर : नवजवान संघर्ष मोर्चा के नगर पंचायत के विधायक प्रतिनिधि अशोक कुमार सेठ के नेतृत्व में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार को आवेदन देकर प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत किस्त की राशि का अभिलंब भुगतान कराने की मांग किया है। उन्होंने कहा है कि नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि भेजने के संबंध में चर्चा की गई थी। उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम शुरू हो गया है। लाभार्थी अपना मकान तोड़कर आवास निर्माण कार्य प्रारंभ कर चुके हैं । बरसात के दिनों में लाभुक प्लास्टिक के नीचे रहने को विवश हैं । उन्होंने कहा कि अगर 15 जुलाई तक प्रधानमंत्री आवास योजना का पैसा नहीं गया तो नवजवान संघर्ष मोर्चा आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इसके बाद सारी जवाबदेही प्रशासन की होगी। आवेदन देने वालो में प्रखण्ड अध्यक्ष विभूति भूषन चौबे, छोटू शुक्ला, मनोज बारी, पप्पू खलीफा, चंद्र कांत पांडे, संतोष चंद्रवंशी सहित अन्य उपस्थित थे।
- VIA
- Admin

-
02 Jun, 2025 93
-
01 Jun, 2025 278
-
01 Jun, 2025 100
-
31 May, 2025 110
-
31 May, 2025 289
-
27 May, 2025 221
-
14 May, 2025 5738
-
24 Jun, 2019 5737
-
26 Jun, 2019 5558
-
25 Nov, 2019 5423
-
22 Jun, 2019 5198
-
25 Jun, 2019 4810
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU
