पलामू : उपायुक्त डॉ0 शान्तनु कुमार अग्रहरि ने शीतलहरी व कड़ाके की ठंड को देखते हुए सोमवार की देर रात जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत कई स्थानो पर जरुरतमंदो के बीच कम्बल और उनी टोपियों का वितरण किया गया. उपायुक्त ने उपस्थित लोगों से उनके सेहत के बारे में जानकारी लेते हुए कंबल का सही उपयोग करने की बात कही. उन्होंने कहा कि जिले का कोई भी व्यक्ति ठंड में नही सोये, इसके लिए जिला प्रशासन लोगों को कंबल मुहैया करा रहा है. उपायुक्त ने शहर में कई स्थानों का दौरा कर गरीब व बेसहारा लोगों को रात्रि के समय ठंड एवम शीतलहर से बचने के लिए कम्बल तथा उनी टोपी वितरित किए। बालिका गृह कांदु मुहल्ला में रह रहीं बालिकाओं के लिए 20 कम्बल भेंट किया वहीं चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में जरूरतमंदों के बीच 50 कम्बल बांटे।जेलहाता स्थित बाल गृह में 26 बच्चों के बीच कम्बल के साथ साथ ऊनि टोपियां बांटा। उपायुक्त ने बालगृह में मौजूद बच्चों से बातें की तथा उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। रात्रि भ्रमण के दौरान उनकी नजर छः मुहान चौक पर कुछ रिक्शे वालों पर पड़ी। उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ी रुकवा कर उनके बीच कम्बल और टोपियां बांटी.
गढवा प्रखंड के महुलिया पंचायत में मुखिया श्रीनिवास राम ने कप कपाती ठंड को देखते हुए अपने पंचायत में गरीब अशहाय, दिव्यांग और विधवा महिलाओं के बीच कंबल वितरण किया. उन्होंने कहा कि पंचायत के हर चौक चौराहों पर अलाव का व्यवस्था किया जा रहा है. 200 लोगो के बीच कंबल का वितरण करने की जानकारी दी.
- VIA
- Admin

-
31 May, 2025 59
-
31 May, 2025 242
-
27 May, 2025 207
-
26 May, 2025 332
-
26 May, 2025 154
-
26 May, 2025 196
-
14 May, 2025 5727
-
24 Jun, 2019 5725
-
26 Jun, 2019 5549
-
25 Nov, 2019 5413
-
22 Jun, 2019 5184
-
25 Jun, 2019 4799
FEATURED VIDEO

PALAMU

LATEHAR

PALAMU

GARHWA

GARHWA

PALAMU

LATEHAR

PALAMU

PALAMU
