
मेदिनीनगर: डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार नवनिर्वाचित भाजपा प्रत्याशी आलोक चौरसिया की जीत पर क्षेत्र के गांव से लेकर शहर तक जश्न मनाया गया। इसे लेकर विजय जुलूस निकाला गया। इसमें भाजपा नेता व कार्यकर्ता नाचते गाते चल रहे थे। जुलूस में जय श्री राम व भारत माता की जय का नारा भी लगाया जा रहा था। उत्साहित कार्यकर्ता तिरंगा सहित भगवा व भाजपा का झंडा लहरा रहे थे। इससे पहले विधायक के पैतृक गांव मझिगांवा से निकल कर विजय जुलूस पथरा, तलेया बभंडी, शाहपुर होते हुए जिला मुख्यालय स्थित गीता भवन पहुंचा। यहां पहले से इंतजार कर रहे कार्यकर्ता जुलूस में शामिल हो गए। देर शाम तक विजय जुलूस शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घूमता रहा। इसमें भारी संख्या में कार्यकर्ता फिल्मी गीतों की धुन पर नाचते-गाते व अबीर-गुलाल उड़ाते चल रहे थे। फूलों से सजे रथ पर अपने परिजन व समर्थकों के साथ सवार नवनिर्वाचित विधायक आलोक चौरसिया लोगों का अभिवादन कर रहे थे। इसके अलावा भाजपा के प्रदेश मंत्री मनोज सिंह, श्यामनारायण दूबे, मंगल सिंह, दुर्गा जौहरी, राजेश गुप्ता, पंकज जायसवाल, मंजू गुप्ता, रीना किशोर सहित कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे। भारी भीड़ को लेकर शाम तक शहर की ट्रैफिक व्यवस्था अस्त-व्यस्त रही। इसमें बतौर दंडाधिकारी रामनरेश सोनी, पुलिस निरीक्षक दीपक कुमार, शहर थाना प्रभारी आनंद मिश्रा सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे।
- VIA
- Admin

-
13 May, 2025 83
-
13 May, 2025 137
-
13 May, 2025 16
-
12 May, 2025 430
-
10 May, 2025 349
-
09 May, 2025 92
-
24 Jun, 2019 5643
-
26 Jun, 2019 5469
-
25 Nov, 2019 5336
-
22 Jun, 2019 5095
-
25 Jun, 2019 4728
-
23 Jun, 2019 4369
FEATURED VIDEO

PALAMU

JHARKHAND

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

PALAMU

LATEHAR

PALAMU

PALAMU
