
लेस्लीगंज : पांकी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कुशवाहा शशिभूषण मेहता की ऐतिहासिक जीत पर मंगलवार को विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस की अगुवाई डॉ मेहता की पत्नी किरण मेहता, बेटी डॉ सिमी मेहता, भाजपा नेत्री लवली गुप्ता कर रहीं थीं। पांकी विधानसभा में पहली बार भाजपा का विजय पताका फहराने वाले कुशवाहा शशिभूषण मेहता रथ पर सवार थे। उनके समर्थक महावीर मोड़ पर सुबह के 9 बजे से ही इंतजार कर रहे थे। करीब 11 बजे दिन में भारी समर्थकों के साथ महावीर मोड़ पहुंचे। विजय जुलूस ढोल नगाड़े, गाजे-बाजे, अबीर गुलाल एवं गगनचुंबी नारों के साथ लेस्लीगंज पहुंचा। इस बीच महावीर मोड़, उड़हुलिया, मुंदरिया, बैरिया, बसौरा, मोड़ आदि जगहों पर सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोग फूल माला के साथ खड़े थे। डा मेहता के पहुंचते ही लोग उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया। डा मेहता ने सभी लोगों का अभिवादन किया। लेस्लीगंज प्रखंड मुख्यालय में प्रवेश करते ही उन्होंने जैप 8 मुख्यालय के निकट स्थित शिव मंदिर व दुर्गा मंदिर में माथा टेके। इसके बाद मजार चौक पर लेस्लीगंज चेंबर अध्यक्ष छोटे लाल सोनी ने हल्दी तिलक लगाकर स्वागत की। सैकड़ों समर्थकों ने फूल माला से भर दिया। इस बीच डा मेहता अंजान शाह दाता रहमतुल्लाह अलैह के मजार पर जाकर अपना माथा टेका। इसके बाद लेस्लीगंज भाजयुमो मंडल अध्यक्ष चंदन सोनी व अन्य कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने महावीर मंदिर के पास स्वागत किया। मौके पर महावीर मंदिर में जाकर डॉ मेहता ने पूजा अर्चना की। इसके उपरांत गाजे-बाजे के साथ जुलूस लेस्लीगंज बाजार चौक पर पहुंची। वहां उन्होंने काली मंदिर में पूजा अर्चना की। काफी देर तक बाजार चौक पर जाम का माहौल बना रहा। धीरे धीरे जुलूस बाजार चौक से आगे बढ़ते हुए हरसईन मोड़, राजोगाड़ी मोड़, जगतपुरवा मोड़, कुंदरी, राम सागर होते हुए आगे निकली। इस बीच सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोग डॉक्टर नेता का स्वागत के लिए फूल माला के साथ खड़े दिखे। जुलूस में डॉ मेहता के साथ भाजपा नेता लाल सूरज, प्रेम सिंह, रत्नेश तिवारी, चतरगुण राम, अनूप गुप्ता, जगत नारायण सिंह, निर्मल मेहता, बीपत सोनी, बजरंगी प्रसाद, सोनू सोनी, रियाजुद्दीन खलीफा, मुन्ना खान, शमशाद खान, कुद्दूस खलीफा सहित बड़ी संख्या में समर्थक शामिल थे।
- VIA
- Admin

-
21 Apr, 2025 222
-
21 Apr, 2025 181
-
21 Apr, 2025 14
-
21 Apr, 2025 263
-
21 Apr, 2025 44
-
19 Apr, 2025 74
-
24 Jun, 2019 5542
-
26 Jun, 2019 5369
-
25 Nov, 2019 5243
-
22 Jun, 2019 4985
-
25 Jun, 2019 4634
-
23 Jun, 2019 4273
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND
