
हुसैनाबाद : पलामू जिला के हुसैनाबाद प्रखंड अंतर्गत जमुआ पंचायत की मुखिया अनिता देवी के पति अरविद कुमार पासवान को अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने बंधक बनाकर लाठी-डंडे से पीटा। घटना सोमवार रात करीब 10 बजे की है। अपराधी दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश कर अरविद को अगवा किया था। इसके बाद घर से कुछ दूरी पर ले जाकर उनकी जमकर पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। अरविद पासवान का घर हैदरनगर थाना के चंदरपुर में पड़ता है। हालांकि पंचायत हुसैनाबाद प्रखंड में है। उनकी पत्नी लगातार दो बार से मुखिया रही हैं। जानकारी के अनुसार हथियारबंद अपराधी उनके दरवाजा पर रात करीब 10 बजे आ धमके व मुख्य दरवाजा को तोड़ने लगा। अपराधियों ने कहा कि आ जाओ नहीं तो घर को उड़ा देंगे। इसके बाद अपराधी मुख्य दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश कर गए और दो कमरों में उनकी खोजबीन की। तीसरे कमरे में वे साए हुए थे। उन्हें उठाया और घर से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित खेत में ले गए। दोनों हाथों को बांध दिया और लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। घटना की सूचना ग्रामीणों को मिला। ग्रामीण अपराधियों को घेरने का प्रयास किया। हालांकि अपराधी ग्रामीणों से घिरता देख अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। ग्रामीणों ने घायल अरविद को आनन-फानन में हुसैनाबाद अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति की गंभीरता को देख चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिये उन्हें मेदिनीनगर पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उनका इलाज चल रहा है। इस संबंध में हुसैनाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार व हैदरनगर थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद ने घटना की पुष्टि की। कहा कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। कहा कि हो सकता है कि यह आपसी विवाद से जुड़ा यह मामला हो। जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो सकता है। कहा कि घटना से संबंधित थाना में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। घायल मुखिया पति का इलाज चल रहा है। स्थिति में सुधार होने के बाद घायल का बयान पुलिस दर्ज करेगी।
- VIA
- Admin

-
13 May, 2025 83
-
13 May, 2025 137
-
13 May, 2025 16
-
12 May, 2025 430
-
10 May, 2025 349
-
09 May, 2025 92
-
24 Jun, 2019 5643
-
26 Jun, 2019 5469
-
25 Nov, 2019 5336
-
22 Jun, 2019 5095
-
25 Jun, 2019 4728
-
23 Jun, 2019 4369
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA

JHARKHAND

GARHWA
