
रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 13 सीटों पर वोटिंग जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक तीन बजे तक करीब 64 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। यहां एक बजे तक 47 फीसद मतदान हुआ था। इन सीटों पर 11 बजे तक करीब 28 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी रहीं। पहले चरण के 13 विधानसभा क्षेत्रों में शनिवार को मतदान के लिए वोटरों में खासा उत्साह देखा गया। ये सभी विधानसभा सीट सबसे अधिक नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हैं। इन 13 सीटाें पर कुल 4,892 मतदान केंद्र बनाए गए थे। कुल मतदाताआें की संख्या 37,83,055 है। इन सीटों पर 189 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। पहले चरण की सीटों में चार को छोड़कर सभी पलामू प्रमंडल की सीटें हैं।
3:40 PM : झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में शनिवार को 13 विधानसभा सीटों पर हो रहे मतदान में अपराह्न 3 बजे तक 62.87% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। 3 बजे के बाद जो व्यक्ति मतदान केंद्र में कतार में खड़े हैं सिर्फ वे ही मतदान कर पाएंगे। वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में इन सभी सीटों पर कुल 63.27 फीसद वोट पड़े थे।
- VIA
- Admin

-
07 Jun, 2025 117
-
07 Jun, 2025 11
-
06 Jun, 2025 34
-
06 Jun, 2025 61
-
05 Jun, 2025 37
-
02 Jun, 2025 117
-
14 May, 2025 5749
-
24 Jun, 2019 5744
-
26 Jun, 2019 5568
-
25 Nov, 2019 5430
-
22 Jun, 2019 5203
-
25 Jun, 2019 4817
FEATURED VIDEO

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU
