
पलामू - झारखंड विधानसभा चुनाव के तहत पहले चरण का मतदान चल रहा है। राज्य के पलामू जिले में मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। डालटनगंज के लेस्लीगंज प्रखंड के बूथ नंबर 132 उत्क्रमित मध्य विद्यालय कठौंधा में देर से मतदान शुरू हुआ। ईवीएम में 57 वोट पूर्व से ही दिख रहा था। इसे क्लियर करने में विलंब हुआ। इसके बाद 8:11 बजे पर मतदान शुरू हुआ। 11 बजे तक 27.9 फीसद मतदान हो चुके है।
बूथ नंबर 106 गोराडीह खास मशीन खराब होने के कारण समय पर मतदान शुरू नहीं हो सका है। मशीन बदलने की प्रक्रिया की जा रही है। तरहसी प्रखंड के बूथ नंबर 53, 79 एवं 81 में मशीन खराब है। बूथ नंबर 53 एवं 79 में कंपलीट सेट बदला गया। जबकि बूथ नंबर 81 का सिर्फ वीवीपैट मशीन बदला गया। मशीन खराब होने के कारण इन तीनों बूथ पर विलंब से मतदान शुरू हुआ। बूथ नंबर 106 गोराडीह खास का मशीन बदला गया है। इसके बाद मतदान शुरू हुआ। बूथ संख्या 31 गोराडीह में तकनीकी खराबी के कारण मतदान शुरू नहीं हुआ। यहां झारखंड विधानसभा के प्रथम विधानसभा अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी व उनकी धर्मपत्नी ने वोट डाला।
डालटनगंज विस के कोशियार बूथ पर कांग्रेस प्रत्याशी पर हमला
डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत कोशियार बूथ पर शनिवार को भाजपा प्रत्याशी समर्थकों ने भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी के वाहन पर पत्थरबाजी की। इससे एक वाहन के शीशे टूट गए। सभी बाल-बाल बच गए। त्रिपाठी को बूथ पर जाने से रोका गया। दोनों तरफ से गाली-गलौज हुई। बूथों पर तैनात पुलिस बल व त्रिपाठी के अंगरक्षक ने बीचबचाव कर वहां से त्रिपाठी को रवाना किया।
- VIA
- Admin

-
13 May, 2025 104
-
13 May, 2025 145
-
13 May, 2025 19
-
12 May, 2025 438
-
10 May, 2025 351
-
09 May, 2025 92
-
24 Jun, 2019 5643
-
26 Jun, 2019 5469
-
25 Nov, 2019 5336
-
22 Jun, 2019 5095
-
25 Jun, 2019 4728
-
23 Jun, 2019 4370
FEATURED VIDEO

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU
