
मेदिनीनगर : जिले के हुसैनाबाद विधानसभा के महुदंड कलस्टर के लिए मतदानकर्मियों को लेकर उड़ा हेलीकॉप्टर कुछ देर के लिए लोकेशन से भटक गया। बाद में मतदानकर्मियों को लेकर हेलीकाप्टर वापस चियांकी हवाई अड्डा पहुंचा। यहां सभी को उतारकर वापस रांची के लिए रवाना हो गया। अब शुक्रवार को इन कर्मियों को निर्धारित कलस्टर के लिए रवाना किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार पलामू जिले को दिन में एक बजे हेलीकॉप्टर मिला था, इससे सबसे पहले भंडरिया व बड़गड़ के 12 मतदान केंद्रों के लिए कर्मियों को हेलीकॉप्टर से भेजा गया। इसके बाद महुदंड के 6 मतदान केंद्रों के लिए मतदानकर्मियों को लेकर उड़ा चौपर लोकेशन भटक गया।
बताया जाता है कि जीपीएस कार्डिनेट सहीं नहीं होने के कारण पायलट को महुदंड का लैंडिग स्थल नहीं मिल रहा था। इस स्थिति में पायलट ने वापस लौटना ही बेहतर समझा। शुक्रवार को पांकी विधानसभा के मिटार, चक व मसूरिया पिकेट स्थित कलस्टरों के लिए मतदानकर्मियों की हेलीकाप्टर से रवाना किया जाएगा।
- VIA
- Admin

-
13 May, 2025 106
-
13 May, 2025 147
-
13 May, 2025 19
-
12 May, 2025 440
-
10 May, 2025 356
-
09 May, 2025 92
-
24 Jun, 2019 5643
-
26 Jun, 2019 5469
-
25 Nov, 2019 5336
-
22 Jun, 2019 5095
-
25 Jun, 2019 4728
-
23 Jun, 2019 4371
FEATURED VIDEO

PALAMU

GARHWA

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU

JHARKHAND

GARHWA

GARHWA
