
हुसैनाबाद : नरेंद्र मोदी की सरकार ने समाज को बांटने का काम कर रही है। देश व राज्य खतरे में है। उक्त बातें राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने कही। वे गुरुवार को स्थानीय खादी भंडार मैदान में राजद प्रत्याशी संजय सिंह यादव की आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि लोग भारत को सोने की चिड़िया के रुप में जानते थे। अब नरेंद्र मोदी ने हिदू, मुस्लिम, पाकिस्तान, इमरान खां का केवल नारा देकर समाज को तोड़ दिया। बेरोजगारी दूर करने के लिए नरेंद्र मोदी गरीबों के बेटा को बस , टेंपू चलाने जैसे रोजगार देने की बात कहते फिर रहे हैं। सवाल किया कि क्या गरीब के बेटे को अधिकारी-कर्मचारी की नौकरी लेने का अधिकार नहीं है। कहा कि देश को कोई पूंजीपति नहीं बचा सकता। हमें रोजगार चाहिए। कहा कि नरेंद्र मोदी व योगी केवल जयश्री राम का नारा देकर देश को आपस में बांट दिया है। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने देश में संविधान लागू किया तो इसे रामबिलास पासवान ने गिरवी रख डाला। भाजपा की सरकार में आलू व प्याज तक का दाम काफी बढ़ गया। महगांई से गरीबों के परिवार को भरपेट भोजन तक नही मिल रहा है।
30 नवंबर को पहले मतदान तब जलपान कर अपनी ताकत दिखाएं। हजारों की संख्या में भीड़ से हाथ उठाकर समर्थन का संकल्प दिलाया। राजद प्रत्याशी संजय कुमार सिंह यादव ने कहा कि सोन नदी पर पुल बनाएंगे। देवरी स्थित सोन नदी से बिहार के बउलिया एक हो जाएगा। इससे विध्याचल देवी नगरी व बनारस की दूरी मात्र 100 किमी से भी कम जाएगी। बउलिया से कैमूर पहाड़ होते हुए विध्याचल की मात्र दूरी 65 किमी है। कहा कि जपला सीमेंट फैक्ट्री की जगह नया प्लांट लगाया जाएगा। कहा कि वे जनहित की रक्षा को सरल व सहज है। यह जनता देख चुकी है। सभा की अध्यक्षता राजद के अनुमंडल अध्यक्ष कलामुदीन खां ने व संचालन जाकिर अली ने किया। सभामें बिहार के गया विधायक सर्वजीत पासवान, आलोक मेहता, पलामू के पूर्व सांसद घूरन राम, सुरेश पासवान, सतीश पासवान, एजाज हुसैन उर्फ छेदी खां, भीम यादव, तारिक सुहैब, मदन पासवान, प्रखंड प्रमुख राजकुमारी देवी, विनय कुमार सिंह यादव, रवि कुमार सिंह यादव, अजय यादव, खुर्षीद आलम आदि कई नेता ने सभा को संबोधित किया।
- VIA
- Admin

-
13 May, 2025 106
-
13 May, 2025 147
-
13 May, 2025 19
-
12 May, 2025 440
-
10 May, 2025 357
-
09 May, 2025 92
-
24 Jun, 2019 5643
-
26 Jun, 2019 5469
-
25 Nov, 2019 5336
-
22 Jun, 2019 5095
-
25 Jun, 2019 4728
-
23 Jun, 2019 4371
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

COUNTRY

GARHWA

GARHWA
