
मेदिनीनगर : झारखंड विधानसभा चुनाव को पलामू में शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन की तैयारी पूरी हो गई है। शांतिपूर्ण मतदान कराने को लेकर बुधवार की शाम शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। स्थानीय शहर थाना से आयोजित फ्लैग मार्च निकलकर छह मुहान, सदीक चौक, जिला स्कूल चौक, अस्पताल चौक, साहित्य व अन्य मुख्य मार्गों का भ्रमण किया। शहर थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा इसका नेतृत्व कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता के बीच निर्भीक होकर मतदान करने का भरोसा दिलाया गया है। बेहिचक तमाम मतदाता 30 नवंबर को घरों से निकले और अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करें। एक-एक वोट कीमती है। किसी के बहकावे या भय में नहीं आएं। पुलिस हर तरह से सहयोग करेगा। निष्पक्ष मतदान के लिए पुलिस कटिबद्ध है। अगर किसी को किसी तरह की परेशानी हो तो संपर्क कर सकता है। मौके पर शहर थाना प्रभारी के अलावा नबी अंसारी, अभिमन्यु कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी व टाइगर जवान मौजूद थे।
- VIA
- Admin

-
14 May, 2025 34
-
13 May, 2025 116
-
13 May, 2025 149
-
13 May, 2025 19
-
12 May, 2025 446
-
10 May, 2025 358
-
24 Jun, 2019 5643
-
26 Jun, 2019 5469
-
25 Nov, 2019 5336
-
22 Jun, 2019 5095
-
25 Jun, 2019 4728
-
23 Jun, 2019 4371
FEATURED VIDEO

LATEHAR

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND
