
पलामू : फिर पलामू लाखों के हेराफेरी के मामले में चर्चा में आ गया है, जहां CSP संचालक ने ही 70 लाख रूपये का बड़ा घोटाला कर सबको चौंका दिया है। नौडीहा प्रखंड के कउअल स्थित एसबीआई ब्रांच से स्वीकृत सीएसपी को पीपरा बाजार में अजीत कुमार संचालित किया करता था... जहां दसों उंगलियों के निशान पर हजारों खाते खोल कर इस कारनामे को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं उसने वृद्धा-विधवा पेंशन, पीएम आवास, मनरेगा, छात्रवृति के लाभूकों का पैसा निकाल गबन कर दिया। अपने कारस्तानी से छात्रों, विधवा-बुजुर्ग, मजदूर, जरूरतमंद किसीको भी उसने लूटने में नहीं बख्शा। हालांकि मामले को खुलता देख वो मशीन लेकर भागने के फिराक में था, मगर ग्रामीणों ने उसे धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उप कप्तान शंभू कुमार सिंह ने पुष्टि करते हुए जांच शुरू कर दी है... जल्द ही और बड़े खुलासे होंगे कि इस खेल में एकमात्र आरोपी अजीत शामिल है या कई अन्य... और कैसे इतने बड़े घोटाले को अंजाम दिया गया...।।
- VIA
- Admin

-
13 May, 2025 3
-
12 May, 2025 381
-
10 May, 2025 343
-
09 May, 2025 87
-
09 May, 2025 322
-
09 May, 2025 118
-
24 Jun, 2019 5641
-
26 Jun, 2019 5466
-
25 Nov, 2019 5334
-
22 Jun, 2019 5093
-
25 Jun, 2019 4726
-
23 Jun, 2019 4368
FEATURED VIDEO

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA

GARHWA

LATEHAR

PALAMU
