
मेदिनीनगर : कहते हैं दिन गुजरते ही पलामू मुख्यालय मेदिनीनगर मस्ती में चूर होता है और शाम होती है धूंआ-धूंआ. जब तम का सम्राज्य बढ़ता है तो तामसी प्रवृतियां उछल-कूद मचाना शुरू करती हैं. जिसका परिणाम हुआ इन मामलों में चर्चित आबादगंज रेलवे क्रासिंग के समीप पुलिस के एएसाई रैंक के अधिकारी के हाथ से गोली चल गई. जो चिंटू सिन्हा नामक शख्स के पेट में जाकर घुस गई. फिर क्या था, चारो ओर अफरा-तफरी मच गई. लेकिन कोई कुछ कैसे बोलता, बात खुद पुलिसवाले की जो थी. वरना इस तरह की घटना जो पलामू में मिनटों में फैल जाती है, वो खबर फैलने में घंटो लग गये. शायद गोली सर्विस रिवाल्वर से ही चल गयी. पूरा मामला खुद पलामू पुलिस कप्तान अजय लिंडा ने अपने हाथ में ले ली है और जांच शुरू कर दी है. गोली चलने के कारणों का जल्द खुलासा तो हो जाएगा. मगर इस घटना से प्रशासन को समझना होगा. पुराने जम चुके चेहरों को एक जगह रखना उचित नहीं है. तबादला करते रहने से दबंगई और बुरी संगत से रक्षकों को मानवीय चूक से दूर रखा जा सकता है.
- VIA
- Admin

-
07 Jun, 2025 146
-
07 Jun, 2025 33
-
06 Jun, 2025 38
-
06 Jun, 2025 71
-
05 Jun, 2025 40
-
02 Jun, 2025 121
-
14 May, 2025 5753
-
24 Jun, 2019 5747
-
26 Jun, 2019 5570
-
25 Nov, 2019 5432
-
22 Jun, 2019 5206
-
25 Jun, 2019 4819
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

LATEHAR

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU

PALAMU
