
मेदिनीनगर : झारखंड की संपूर्ण आबादी के द्वार तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच गई हैं। राज्य में तीन नया मेडिकल कॉलेज खुलना लोगों के लिए वरदान साबित होगा। इसी सत्र से पलामू, हजारीबाग और दुमका तीनों मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई शुरू होगी। इससे संबंधित तमाम प्रक्रियाएं इसी माह मुकम्मल हो जाएंगी। उक्त बातें सूबे के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कही। वे मंगलवार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि झारखंड स्वास्थ्य के क्षेत्र में पड़ोसी राज्यों से आगे निकल चुका है। कहा कि पलामू मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल से पलामू, लातेहार और गढ़वा के लोग लाभान्वित होंगे। अब झारखंड से हर वर्ष 630 एमबीबीएस चिकित्सक निकलेंगे। रिम्स में 180, पलामू, दुमका व हजारीबाग में एक-एक सौ, धनबाद और जमशेदपुर में 50-50 के अलावा एम्स में 50 सीटों पर नामांकन होगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही रिम्स में सीटों की संख्या 250 समेत धनबाद व जमशेदपुर में एक-एक सौ सीट करने का प्रयास जारी है। कोडरमा व चाईबासा में मेडिकल कॉलेज एंड अस्पतालों का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। भविष्य में सूबे के एक हजार चिकित्सक हर वर्ष निकलेंगे। अब राज्य में चिकित्सकों की कमी नहीं रहेगी। संबंधित क्षेत्र का आर्थिक विकास तेजी से होगा। लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध होंगे। स्वास्थ्य मंत्री चंद्रवंशी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल की गुणवत्ता को बनाए रखने के उद्देश्य से सुविधायुक्त अस्पताल बनाया जा रहा है। कहा कि रांची जिला सदर अस्पताल में निजी अस्पतालों से भी ज्यादा गुणवत्तापूर्ण की सुविधाएं मौजूद हैं। चिकित्सकों की बहाली चल रही है। शीघ्र ही सभी सृजित पदों पर बहाली हो जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद स्वास्थ्य विभाग काग गति दी। आज स्वास्थ्य विभाग तेजी से दौड़ रहा है और अपना विस्तार कर स्वास्थ्य सुविधाओं को घर-घर पहुंचा रहा है। मौके पर विधायक आलोक कुमार चौरसिया, नगर निगम की महापौर अरूणा शंकर, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा ज्योति रंजन, उप महापौर राकेश कुमार सिंह उर्फ मंगल सिंह, सिविल सर्जन डा जॉन एफ कनेडी, डा संजय कुमार, डा अवधेश सिंह, डा भाजपा नेता श्यामनाराण दुबे, नरेंद्र पांडेय, विपीन बिहारी सिंह, मनोज सिंह, डीपीएम दीपक कुमार गुप्ता, डीडीएम कृष्णा कुमार शर्मा, अस्पताल प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
- VIA
- Admin

-
07 Jun, 2025 137
-
07 Jun, 2025 28
-
06 Jun, 2025 36
-
06 Jun, 2025 65
-
05 Jun, 2025 39
-
02 Jun, 2025 120
-
14 May, 2025 5752
-
24 Jun, 2019 5746
-
26 Jun, 2019 5569
-
25 Nov, 2019 5431
-
22 Jun, 2019 5205
-
25 Jun, 2019 4818
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

JHARKHAND
