
मेदिनीनगर : स्थानीय छह मुहान पर सोमवार को यातायात पुलिस जवान वाहनों की जांच कर रहे थे। हेलमेट नहीं पहनने वालों को रोका जा रहा था। यातायात नियम का उल्लंघन करने के मामले में वाहनों को जब्त किया जा रहा था। इसी बीच एक युवक और जवान में तू-तू मैं-मैं हो गई। युवक ने जवान के साथ धक्का-मुक्की पर उतारू हो गया। वहां मौजूद यातायात निरीक्षक आरएन सरस ने युवक को शांत कराया। काफी समझाने का प्रयास किया। देखते ही देखते वहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसके बाद पुलिस ने उक्त युवक को हिरासत में ले लिया। यातायात निरीक्षक आरएन सरस ने बताया कि उक्त युवक को पूछताछ के बाद बांड के आधार पर छोड़ दिया गया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सड़क पर यातायात नियमों का पालन करें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई तय है। इधर युवक समेत अन्य लोगों का कहना था कि यातायात पुलिस किसी को पकड़ रही थी तो किसी को पकड़कर छोड़ रही थी। यह दोपहरी नीति का विरोध जरूरी है।
- VIA
- Admin

-
07 Jun, 2025 137
-
07 Jun, 2025 28
-
06 Jun, 2025 36
-
06 Jun, 2025 65
-
05 Jun, 2025 39
-
02 Jun, 2025 120
-
14 May, 2025 5752
-
24 Jun, 2019 5746
-
26 Jun, 2019 5569
-
25 Nov, 2019 5431
-
22 Jun, 2019 5205
-
25 Jun, 2019 4818
FEATURED VIDEO

JHARKHAND

GARHWA

PALAMU

COUNTRY

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU
