
श्री महावीर नवयुवक दल के जेनरल अध्यक्ष और समाजसेवी जुगल किशोर चंद्रवंशी ने मंगलवार को रांची स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय कार्यालय में सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए माला और पुष्प देकर सम्मानित किया।
विनोद पांडेय ने जुगल किशोर के पार्टी में शामिल होने को झामुमो के लिए "खुशी और गौरव का क्षण" बताते हुए कहा, “जुगल किशोर जैसे वरिष्ठ और सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता के आने से केवल पलामू ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड में झामुमो को मजबूती मिलेगी। उनके सामाजिक और राजनीतिक अनुभव से पार्टी को नई दिशा मिलेगी।”
सदस्यता ग्रहण समारोह के दौरान झामुमो जिला कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जुगल किशोर ने जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा को अंगवस्त्र, मोमेंटो और तलवार भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर सिन्हा ने कहा, “जुगल किशोर जी एक ईमानदार और लोकप्रिय जनसेवक हैं। उनका पार्टी में आना झामुमो को ज़मीनी स्तर पर मजबूती देगा।” उन्होंने आगे जोड़ा कि “जुगल जी खुद रामभक्त हैं और उनके पास राम और हनुमान दोनों का आशीर्वाद है। निश्चित रूप से वे पार्टी में ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे।”
झामुमो की सदस्यता लेने वाले प्रमुख लोगों में वरिष्ठ पत्रकार संजय सिंह, समाजसेवी सुरेश कुमार उर्फ टॉम, अशोक कुमार गुप्ता, रितेश कुमार, कुणाल कुमार, शुभम राज, बिक्की कुमार चंद्रवंशी, मोहम्मद जीशान राजा, मोहम्मद यासिर हामिद और ऋतिक कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे। सभी को पार्टी की ओर से माला और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर झामुमो के युवा नेता सनू सिद्दीकी, दीपू चौरसिया समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पलामू जिला अध्यक्ष गुड्डू सिंह ने जुगल किशोर के पार्टी में शामिल होने को झामुमो के लिए “सामाजिक मजबूती और जनसमर्थन” की दृष्टि से ऐतिहासिक कदम बताया।
- VIA
- Admin

-
01 Jun, 2025 24
-
01 Jun, 2025 19
-
31 May, 2025 61
-
31 May, 2025 243
-
27 May, 2025 208
-
26 May, 2025 332
-
14 May, 2025 5727
-
24 Jun, 2019 5725
-
26 Jun, 2019 5549
-
25 Nov, 2019 5413
-
22 Jun, 2019 5184
-
25 Jun, 2019 4799
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

GARHWA

GARHWA
