
मेदिनीनगर : झारखंड सरकार द्वारा टीजीटी एवं पीजीटी संवर्ग के पद समाप्त करने के फैसले को लेकर झारखंड +2 शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष श्री योगेंद्र प्रसाद ठाकुर ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय नीतिगत नहीं, बल्कि सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों और लाखों बेरोजगार शिक्षित युवाओं के साथ एक बड़ा मजाक है।
संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में चौबीसों जिलों के जिला अध्यक्षों और सचिवों ने हिस्सा लिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सरकार का यह फैसला झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने की दिशा में एक कदम है। सभी जिलों से आ रही प्रतिक्रियाओं में शिक्षक वर्ग आक्रोशित है और आंदोलन के लिए तैयार है।
श्री ठाकुर ने कहा कि सरकार ने पहले युवाओं को नौकरी का वादा किया था, लेकिन अब शिक्षकों के 8900 पद ही समाप्त कर दिए गए। साथ ही, स्कूलों के नामों से शहीदों के नाम हटाकर 'सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस' रखना और योग्य शिक्षकों की बहाली न करना शिक्षा के साथ छल है। बिना प्रधानाध्यापक और प्राचार्य के स्कूल वर्षों से चल रहे हैं, और अब योग्य बीएड प्रशिक्षुओं के लिए भी अवसर खत्म किए जा रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि नए "माध्यमिक आचार्य" संवर्ग में वेतन स्तर घटाकर शिक्षक पद की गरिमा से खिलवाड़ किया गया है। इससे योग्य उम्मीदवार झारखंड में शिक्षक बनने की बजाय अन्य राज्यों की ओर रुख करेंगे, और इसका सीधा नुकसान गरीब विद्यार्थियों को होगा, जिनके लिए सरकारी विद्यालय ही एकमात्र सहारा हैं।
संघ ने इस निर्णय को तत्काल वापस लेने की मांग की है। अगर सरकार अपने फैसले पर अड़ी रही तो शिक्षक संघ अन्य संगठनों के साथ मिलकर व्यापक आंदोलन करेगा और लाखों अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं बेरोजगार युवाओं को साथ लेकर सरकार के इस निर्णय के विरुद्ध जनजागरण करेगा।
इसी क्रम में झारखंड +2 शिक्षक संघ की पलामू इकाई ने जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में गूगल मीट के माध्यम से बैठक की। बैठक में सर्वसम्मति से इस निर्णय को युवाओं के भविष्य पर कुठाराघात बताया गया। जिला इकाई ने प्रदेश नेतृत्व के हर निर्णय के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात कही।
बैठक में सचिव बबली कुमारी, उपाध्यक्ष डॉ. योगनाथ शुक्ला, प्रांतीय सदस्य ओरेन्द्र यादव, प्रवक्ता अच्छेलाल प्रजापति, सोशल मीडिया प्रभारी अज़ीम अंसारी समेत कई शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए।
- VIA
- Admin

-
02 Jun, 2025 68
-
01 Jun, 2025 251
-
01 Jun, 2025 84
-
31 May, 2025 72
-
31 May, 2025 273
-
27 May, 2025 215
-
24 Jun, 2019 5730
-
14 May, 2025 5729
-
26 Jun, 2019 5552
-
25 Nov, 2019 5416
-
22 Jun, 2019 5186
-
25 Jun, 2019 4805
FEATURED VIDEO

PALAMU

LATEHAR

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU
