
चैनपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रानीताल डैम के समीप डकैती की योजना बना रहे गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को इस बारे में जानकारी प्राप्त हुई थी कि कुछ लोग रानीताल डैम के पास डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक छापेमारी दल गठित किया और रात्रि करीब 09:00 बजे मौके पर पहुंची। पुलिस ने रानीताल डैम के पास दो मोटरसाइकिलें खड़ी देखीं और कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को पास में बैठे पाया। पुलिस को देखकर यह लोग भागने का प्रयास करने लगे लेकिन पुलिस की तत्परता के कारण तीन आरोपियों पुरुषोत्तम कुमार उर्फ छोटू, शत्रुघ्न पांडे, सतीश कुमार चंद्रवंशी को पकड़ लिया गया जबकि दो बैजनाथ चंद्रवंशी, मोनू अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुछ महत्वपूर्ण सामान भी बरामद किया, जिसमे एक देसी कट्टा (लोहे का),दो जिंदा गोली,चार मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिलें (जिनकी नंबर प्लेट फर्जी थीं), हीरो स्प्लेंडर प्लस, नंबर: JH03E9857, TVS रेडर (ब्लू रंग), नंबर: JH014B4149
गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि वे डालटनगंज के एक सोने की दुकान में डकैती की योजना बना रहे थे और इस कार्य के लिए उन्होंने अपनी मोटरसाइकिलों पर फर्जी नंबर प्लेटें लगा रखी थीं। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान जारी है।
इस अभियान में पु. अ. नि. श्रीराम शर्मा(थाना प्रभारी, चैनपुर), पु. अ. नि. रंजीत कुमार (चैनपुर थाना) पु. अ. नि. अनिल विद्यार्थी,(चैनपुर थाना) शामिल थे
- VIA
- Admin

-
10 May, 2025 304
-
09 May, 2025 68
-
09 May, 2025 291
-
09 May, 2025 106
-
09 May, 2025 77
-
08 May, 2025 38
-
24 Jun, 2019 5632
-
26 Jun, 2019 5458
-
25 Nov, 2019 5327
-
22 Jun, 2019 5085
-
25 Jun, 2019 4716
-
23 Jun, 2019 4359
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

GARHWA

LATEHAR

JHARKHAND
