
सांसद पलामू विष्णु दयाल राम ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन में रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और पलामू संसदीय क्षेत्र में रेलवे से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगों को लेकर चर्चा की। श्री राम ने रेल मंत्री से आग्रह किया कि पलामू और आस-पास के क्षेत्रों में रेलवे कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने और विभिन्न लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
श्री राम ने कहा कि पलामू संसदीय क्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण रेल परियोजनाएं लंबित हैं, जिनके कारण क्षेत्रवासियों को आवागमन में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इनमें से दो प्रमुख परियोजनाएं हैं: गया-शेरघाटी इमामगंज-डालटनगंज रेलवे लाइन और बरवाडीह चिरिमिरी अंबिकापुर रेलवे लाइन। इन दोनों परियोजनाओं में रेलवे लाइन का निर्माण कई किलोमीटर तक हो चुका है, लेकिन कई वर्षों से इन परियोजनाओं पर कार्य रुक गया है। इन पर करोड़ों रुपए खर्च हो चुके हैं, फिर भी परियोजनाओं को पूरा नहीं किया जा सका है।
श्री राम ने रेलवे मंत्रालय से निम्नलिखित मांगें कीं:
-
गया-शेरघाटी इमामगंज-डालटनगंज नई रेलवे लाइन परियोजना का शीघ्र कार्यान्वयन। यह परियोजना पहले से स्वीकृत है, लेकिन कम प्राथमिकता के कारण रुक गई है।
-
बरवाडीह चिरिमिरी अंबिकापुर रेलवे लाइन परियोजना को जल्द शुरू किया जाए। यह परियोजना झारखंड और छत्तीसगढ़ के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगी।
-
वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरू होने वाली नई ट्रेन को टाटानगर-वाराणसी के बजाय डालटनगंज, गढ़वा रोड होते हुए चलाने का प्रस्ताव। इससे पलामू और आस-पास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी में सुधार होगा।
-
पटना सिंगरौली लिंक एक्सप्रेस (23347/23348) और रांची चोपन एक्सप्रेस (18631/18632) का मेराल रेलवे स्टेशन पर ठहराव फिर से शुरू किया जाए, जो कोविड-19 के बाद बंद कर दिया गया था।
-
त्रिवेणी लिंक एक्सप्रेस को पुनः प्रारंभ किया जाए या फिर उसकी जगह लखनऊ तक जाने वाली ट्रेन चलाई जाए।
-
रांची नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को सप्ताह में चार दिन के बजाय प्रतिदिन चलाने का अनुरोध किया गया है। इसके साथ ही गरीब रथ ट्रेन (12877/12878) को सप्ताह में छह दिन चलाने की मांग की गई है।
-
गढ़वा टाउन स्टेशन से गढ़वा रोड वाया डालटनगंज, लोहरदगा तक एक नई MEMU ट्रेन चलाने का प्रस्ताव।
-
रांची से अयोध्या तक नई ट्रेन का संचालन शुरू किया जाए।
-
गरीब रथ ट्रेन (12877/12878) का मोहम्मदगंज स्टेशन पर ठहराव किया जाए, जिससे यात्रियों को राहत मिले।
-
गरीब रथ ट्रेन को अलीगढ़ जंक्शन पर दो मिनट का ठहराव देने का प्रस्ताव, ताकि पलामू क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को सुविधा मिल सके।
-
रांची वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस का विस्तार गोरखपुर तक किया जाए।
-
हावड़ा जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस का विस्तार मुंबई तक किया जाए, ताकि पलामू, गढ़वा और आसपास के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके।
-
पलामू एक्सप्रेस (13347/13348) को रजहरा स्टेशन पर ठहराव देने की मांग।
-
रांची से गोरखपुर तक एक नई ट्रेन चलाई जाए, जो पहले कोरोना काल में चली थी, लेकिन अब बंद कर दी गई है।
-
रांची सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस (18635/18636) में 1AC Chair Car और 3 G.S. कोच की संख्या बढ़ाई जाए, क्योंकि यात्रियों की संख्या अत्यधिक हो गई है।
-
गढ़वा रोड और डालटनगंज रेलवे स्टेशनों पर रेक प्वाइंट का और विकास किया जाए। गढ़वा रोड स्टेशन को 2017 में अधिसूचित किया गया था, लेकिन मांग की कमी के कारण इसे निरस्त कर दिया गया था।
रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने इन सभी मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के लिए नया सर्वेक्षण और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार किया जा रहा है, जिसके बाद कार्य की शुरुआत की जाएगी।
श्री राम ने आशा जताई कि इन मांगों के पूरा होने से न केवल पलामू संसदीय क्षेत्र के निवासियों को आवागमन में सुविधा होगी, बल्कि बिहार और छत्तीसगढ़ के संबंधित जिलों के निवासियों को भी लाभ होगा। इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में रेलवे कनेक्टिविटी का विस्तार होगा और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।
- VIA
- Admin

-
02 Jun, 2025 102
-
01 Jun, 2025 285
-
01 Jun, 2025 104
-
31 May, 2025 115
-
31 May, 2025 296
-
27 May, 2025 224
-
14 May, 2025 5741
-
24 Jun, 2019 5737
-
26 Jun, 2019 5559
-
25 Nov, 2019 5424
-
22 Jun, 2019 5198
-
25 Jun, 2019 4810
FEATURED VIDEO

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

LATEHAR

PALAMU

PALAMU
