
नीलांबर पीतांबर पुर: प्रखंड क्षेत्र के पिपरा खूर्द पंचायत के परशुराम खाप में नवज्वक संघ के तत्वाधान में संत शिरोमणि रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। गांव के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि पिपरा खुर्द पंचायत के मुखिया पूर्णिमा सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने आयोजकों के साथ मिलकर संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण किया। मुखिया पूर्णिमा सिंह ने कहा कि संत रविदास का संपूर्ण जीवन समाजसेवा और धर्मरक्षा में समर्पित रहा। उन्होंने कर्मयोग के सिद्धांत को साकार कर दिया। मौके पर अध्यक्ष विशाल कुमार ने कहा कि संत रविदास का जीवन चरित्र हमें कर्तव्य निष्ठा और दृढ़ ईश्वर भक्ति का संदेश देता है। उन्होंने समाज में व्याप्त जात-पात और ऊंची-नीच के भेदभाव को समाप्त करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। छात्र-छात्राओं ने भजन कीर्तन प्रस्तुत किए। मौके पर सचिव शिवकुमार राम कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार संरक्षक मिथिलेश कुमार समाजसेवी शैलेश सिंह आलोक कुमार राजू कुमार लोकेश कुमार प्रवेश कुमार बबलू कुमार सहित सैकड़ो महिला पुरुष मौजूद रहे।
- VIA
- Admin

-
18 Apr, 2025 120
-
17 Apr, 2025 90
-
17 Apr, 2025 108
-
16 Apr, 2025 178
-
14 Apr, 2025 128
-
13 Apr, 2025 259
-
24 Jun, 2019 5533
-
26 Jun, 2019 5362
-
25 Nov, 2019 5237
-
22 Jun, 2019 4975
-
25 Jun, 2019 4628
-
23 Jun, 2019 4267
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU

LATEHAR
