
भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर, जिन्होंने अपने पूरे जीवन को सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया, आज उनकी जयंती पर उन्हें श्रद्धा से नमन किया जा रहा है। संत मरियम विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने नगर निगम क्षेत्र के चैनपुर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए जननायक के योगदान को याद किया।
कार्यक्रम के दौरान कर्पूरी विचार मंच के साथ अपने विचार साझा करते हुए अविनाश देव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जीवन संघर्ष और प्रेरणा का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत, विशेष रूप से बिहार, सामंती, जमींदारी और जातिवादी प्रथाओं की जकड़ में फंसा हुआ था। आम आदमी को न सम्मान मिलता था, न बेहतर जीवन जीने का अधिकार। इसी माहौल में 24 जनवरी 1924 को समस्तीपुर जिले के एक छोटे से गांव में कर्पूरी ठाकुर का जन्म हुआ। उन्होंने अपने संघर्षों और विचारों से यह साबित कर दिया कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, एक सच्चा नेता समाज को नई दिशा देने में सक्षम होता है।
कर्पूरी ठाकुर न केवल बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में तीन बार अपनी सेवाएं दीं, बल्कि नौ बार बिहार विधानसभा और एक बार संसद सदस्य के रूप में भी जनता के हक की लड़ाई लड़ते रहे। उनके द्वारा गठित मुंगेर लाल आयोग ने पिछड़े वर्गों, महिलाओं और अति पिछड़ों को आरक्षण का अधिकार दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया। यह उनकी ही दूरदृष्टि का परिणाम था कि पहली बार सवर्ण जातियों को 3%, महिलाओं को 3%, अति पिछड़ों को 12% और पिछड़ी जातियों को 8% आरक्षण प्रदान किया गया।
उन्होंने कहा, "लोग पूछते हैं कि कर्पूरी ठाकुर ने क्या किया? मैं कहता हूं, कर्पूरी ठाकुर ने सामाजिक न्याय के लिए क्या नहीं किया। उन्होंने पिछड़ों, दलितों और वंचित वर्गों को एक नई पहचान दी।"
अविनाश देव ने जोर देकर कहा कि कर्पूरी ठाकुर के विचारों पर चलना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने निगम और सरकार से आग्रह किया कि पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय में एक संग्रहालय बनाया जाए, जिससे कर्पूरी ठाकुर के विचारों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाया जा सके। यह संग्रहालय न केवल उनके जीवन और कार्यों को संरक्षित करेगा, बल्कि नई पीढ़ी को सामाजिक न्याय और समानता की दिशा में प्रेरित भी करेगा।
- VIA
- Admin

-
07 Jun, 2025 110
-
07 Jun, 2025 10
-
06 Jun, 2025 32
-
06 Jun, 2025 61
-
05 Jun, 2025 37
-
02 Jun, 2025 117
-
14 May, 2025 5747
-
24 Jun, 2019 5744
-
26 Jun, 2019 5568
-
25 Nov, 2019 5430
-
22 Jun, 2019 5202
-
25 Jun, 2019 4817
FEATURED VIDEO

PALAMU

COUNTRY

JHARKHAND

PALAMU

COUNTRY

PALAMU

PALAMU

GARHWA

JHARKHAND
