
मेदिनीनगर : युवा शक्ति के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की मेदिनीनगर इकाई ने विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों और विचारों को स्मरण किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित परिषद के प्रदेश सह मंत्री अभय वर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके बताए गए मार्ग पर चलकर भारत को पुनः विश्व गुरु बनाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे विवेकानंद जी के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करें और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करें।
प्रदेश कल्याण छात्रावास कार्य प्रमुख रामाशंकर पासवान ने अपने विचार रखते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक ज्ञान को पूरी दुनिया में प्रतिष्ठा दिलाई। उन्होंने अमेरिका में अपने तीन वर्षों के प्रवास के दौरान भारतीय तत्वज्ञान की ज्योति से दुनिया को आलोकित किया। उनका जीवन भारतीय सहिष्णुता और सार्वभौमिक स्वीकृति का प्रतीक है, जो हमें सभी धर्मों के प्रति सम्मान और सद्भाव सिखाता है।
इस कार्यक्रम में जिला संयोजक नितीश दुबे, नगर मंत्री विपिन यादव, नगर सह मंत्री कौशल मिश्रा सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। उज्जवल सिंह, सत्यम सिंह, सौरभ ठाकुर, आनंद वर्मा, रोशन कुमार, राहुल कुमार चेरो, निशीकांत कुमार, रिया कुमारी, रजिया खातून और आरती कुमारी जैसे युवा कार्यकर्ताओं ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाया।
- VIA
- Admin

-
07 Jun, 2025 104
-
07 Jun, 2025 10
-
06 Jun, 2025 32
-
06 Jun, 2025 61
-
05 Jun, 2025 37
-
02 Jun, 2025 117
-
14 May, 2025 5747
-
24 Jun, 2019 5744
-
26 Jun, 2019 5567
-
25 Nov, 2019 5430
-
22 Jun, 2019 5202
-
25 Jun, 2019 4817
FEATURED VIDEO

LATEHAR

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

LATEHAR
