
मेदिनीनगर:- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ग्रामीण मंडल, मेदिनीनगर द्वारा आयोजित संगठन महापर्व सदस्यता अभियान कार्यक्रम रविवार को रजवाड़ीह पंचायत के मुख्य मैदान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अजय सिंह ने की, जबकि संचालन राजा गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पलामू सांसद विष्णु दयाल राम उपस्थित थे।
सांसद विष्णु दयाल राम ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा संगठन का निर्माण और विस्तार राष्ट्र निर्माण के लिए किया गया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने और उन्हें भाजपा की विचारधारा से परिचित कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश को विकसित भारत बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं और उनके प्रयासों से ही पार्टी और देश हर चुनौती पर विजय पा सकते हैं।
कार्यक्रम के सह-प्रभारी और मेदिनीनगर के प्रथम महापौर अरुण शंकर ने महिलाओं की भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा में महिलाओं को समान मान-सम्मान मिलता है और समाज के हर क्षेत्र में कार्य करने का अवसर प्रदान किया जाता है। उन्होंने महिलाओं से भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर समाज और देश के उत्थान में योगदान देने की अपील की।
पलामू भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बताते हुए कहा कि यह संगठन समाज के उत्थान और देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के माध्यम से हर सदस्य छोटे से बड़े स्तर तक अपनी पहचान बना सकता है और पार्टी के प्रयासों से संगठन आज वटवृक्ष के समान खड़ा है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता रविंद्र तिवारी, उदय शुक्ला, शिवकुमार मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा, ईश्वरी पांडे, किशोर पांडे, सुनील तिवारी, संटू सिंह, भोला पांडे, अरुण मिश्रा, और अलख दुबे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
- VIA
- Admin

-
10 May, 2025 245
-
09 May, 2025 54
-
09 May, 2025 267
-
09 May, 2025 90
-
09 May, 2025 62
-
08 May, 2025 28
-
24 Jun, 2019 5626
-
26 Jun, 2019 5453
-
25 Nov, 2019 5321
-
22 Jun, 2019 5078
-
25 Jun, 2019 4712
-
23 Jun, 2019 4353
FEATURED VIDEO

PALAMU

JHARKHAND

GARHWA

GARHWA

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU
