
बरवाडीह:-: नए वर्ष के आगमन के साथ ही ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. शीतलहर के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है, खासकर गरीब और असहाय लोग इस हाड़ कंपा देने वाली सर्दी में सबसे ज्यादा परेशान हैं. खुले आसमान के नीचे रात बिताना उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं है.
अलाव बना सहारा:
लोग खुद को ठंड से बचाने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं. शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. तापमान में अचानक गिरावट के कारण ठंड का प्रकोप और बढ़ गया है. शाम होते ही ठंडी हवाओं के चलते बरवाडीह की सड़कें सुनसान हो जाती हैं, और सुबह नौ बजे तक बाजारों में चहल-पहल नहीं दिखाई देती. प्रखंड प्रशासन द्वारा अंचलाधिकारी *मनोज कुमार* के निर्देश पर कुछ जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है।लेकिन सिर्फ अलाव व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही है।खुले आसमान के नीचे रहने वाले गरीब तबके के लोग ठंड में सर्द रातें काटने को मजबूर हैं।
प्रखंड प्रशासन ने अब तक नहीं किया कंबल वितरण:
सूत्रों के अनुसार, इस वर्ष कंबल प्रखंड में पहुंच चुके हैं, लेकिन अभी तक जरूरतमंदों के बीच इनका वितरण नहीं किया गया है. पिछली बार समय रहते गरीबों को कंबल मिल जाया करते थे, लेकिन इस बार प्रशासन की लापरवाही साफ नजर आ रही है।
आखिर कब होगा कंबल वितरण?
ये सवाल अब गरीबों के लिए एक उम्मीद और प्रशासन के लिए एक जवाबदेही बन गया है. प्रशासन को चाहिए कि जल्द से जल्द गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया जाए, ताकि सर्द रातों में उन्हें राहत मिल सके।
- VIA
- Admin

-
01 Jun, 2025 193
-
01 Jun, 2025 74
-
31 May, 2025 63
-
31 May, 2025 256
-
27 May, 2025 209
-
26 May, 2025 336
-
14 May, 2025 5728
-
24 Jun, 2019 5726
-
26 Jun, 2019 5551
-
25 Nov, 2019 5414
-
22 Jun, 2019 5184
-
25 Jun, 2019 4801
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

LATEHAR

PALAMU
