
2024 पलामू पुलिस के लिए उपलब्धियों और चुनौतियों से भरा रहा। जिले में अपराध और नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की। हत्या, नशा तस्करी और अन्य संगीन अपराधों के मामलों में पुलिस ने ठोस पहल करते हुए 37 अपराधियों को अदालत से सजा दिलवाई। इनमें हत्या के 21 अभियुक्त, नशे के व्यापार से जुड़े सात अपराधी, पोक्सो एक्ट के चार अभियुक्त, रंगदारी के एक, लूट के दो और आर्म्स एक्ट के दो अपराधी शामिल हैं।
पलामू में बिना हिंसा के चुनाव संपन्न
2024 में पलामू में लोकसभा और विधानसभा चुनावों का आयोजन कुछ महीनों के अंतराल पर हुआ। यह पहली बार था जब चुनाव से पहले क्षेत्र में सीआरपीएफ की बटालियन मौजूद नहीं थी। इसके बावजूद, तीन दशकों में पहली बार पलामू में चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण रहे। नक्सली हिंसा की कोई घटना नहीं हुई और किसी भी मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी।
1368 अपराधियों की गिरफ्तारी, बड़ी मात्रा में हथियार और नशा बरामद
2024 में पलामू पुलिस ने 1368 अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनसे 47 देसी और तीन ऑटोमेटिक हथियार बरामद किए गए। इसके अलावा, 1132 गोलियां, 11.33 किलो अफीम और 64 किलो से अधिक गांजा भी पुलिस ने जब्त किया।
10 लाख के इनामी नक्सली समेत 29 गिरफ्तार
पलामू पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई की। 10 लाख के इनामी माओवादी सीताराम रजवार समेत कुल 29 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। इनसे एके-47, सात देसी राइफल, छह देसी कट्टा, एक कार्बाइन और 1091 गोलियां बरामद की गईं। नक्सलियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के तहत 29 अपराधियों पर सीसीए लगाया गया, 26 को गुंडा घोषित किया गया और 33 फरार अपराधियों पर इनाम घोषित किया गया।
सजा दिलाने में तेजी, वारंट निष्पादन में रिकॉर्ड
पलामू पुलिस ने मामलों के त्वरित निपटारे पर जोर देते हुए 2853 मामलों की जांच पूरी की और 3630 वारंट का निष्पादन किया। इसके अलावा, 83 कुर्की और 355 स्थाई वारंट की भी कार्रवाई की गई।
महत्वपूर्ण मामलों में सफलता
ट्रायल के समय मॉनिटरिंग कर कई मामलों में अभियुक्तों को सजा दिलाने की पहल की गई। हत्या के 21 अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा दी गई। पुलिस ने अपराध नियंत्रण और न्याय सुनिश्चित करने के लिए हर बिंदु पर प्रभावी कार्रवाई की।
एसपी ने कहा :-
पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया, "हमारी पुलिस टीम ने 2024 में निष्ठा और मेहनत के साथ काम किया। हत्या, नशा तस्करी और नक्सली हिंसा जैसे गंभीर मुद्दों पर कड़ी कार्रवाई की गई। चुनावों के दौरान भी स्थानीय लोगों का सहयोग अहम रहा, जिससे सभी गतिविधियां शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं।"
- VIA
- Admin

-
07 Jun, 2025 118
-
07 Jun, 2025 15
-
06 Jun, 2025 34
-
06 Jun, 2025 62
-
05 Jun, 2025 38
-
02 Jun, 2025 118
-
14 May, 2025 5750
-
24 Jun, 2019 5744
-
26 Jun, 2019 5568
-
25 Nov, 2019 5430
-
22 Jun, 2019 5204
-
25 Jun, 2019 4817
FEATURED VIDEO

JHARKHAND

LATEHAR

PALAMU

PALAMU

LATEHAR

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU
