
मेदिनीनगर:– इंडिया महागठबंधन के प्रत्याशी के एन त्रिपाठी ने विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड के विभिन्न इलाकों का सघन दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने दर्जनों गांवों और मुहल्लों में लोगों से मुलाकात की, जिसमें स्थानीय निवासियों ने उन्हें भरपूर समर्थन और सहयोग का भरोसा दिलाया। श्री त्रिपाठी ने अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों से मुलाकात की, उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें क्षेत्र के विकास के लिए अपने विजन से अवगत कराया।
उन्होंने भुसडिया, पिढिया, नउवाढोढ, सिन्दुरिया, झाबर के मगहिया टोला, यादव टोला और उरांव टोला जैसे गांवों के अलावा मेदिनीनगर के मुस्लिम मुहल्ला और पहाड़ी जैसे क्षेत्रों में भी दौरा किया। वहां उपस्थित जनता में चुनाव को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। अपने संबोधन में श्री त्रिपाठी ने आगामी 13 नवंबर को क्रम संख्या 03 पर हाथ के निशान को समर्थन देकर वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए जनता का वोट महत्वपूर्ण है।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि एक विधायक का मुख्य काम है अपने क्षेत्र के हक और अधिकारों की आवाज़ को विधानसभा में उठाना और लोगों को उनका हक दिलाना। उन्होंने पिछले दस वर्षों में क्षेत्र में झेली गई समस्याओं को याद दिलाते हुए कहा कि अब बदलाव की जरूरत है।
त्रिपाठी ने क्षेत्र के नागरिकों को याद दिलाया कि भविष्य में कोयल नदी बांधने, पेयजल सुविधा, सिंचाई सुविधा, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, और सुपरस्पेशलिटी अस्पताल जैसी बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करना जरूरी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह हमेशा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहेंगे और पलामू के उज्जवल भविष्य के प्रति पूर्ण रूप से कृतसंकल्पित हैं।
- VIA
- Admin

-
10 May, 2025 314
-
09 May, 2025 70
-
09 May, 2025 296
-
09 May, 2025 109
-
09 May, 2025 81
-
08 May, 2025 42
-
24 Jun, 2019 5635
-
26 Jun, 2019 5461
-
25 Nov, 2019 5329
-
22 Jun, 2019 5087
-
25 Jun, 2019 4720
-
23 Jun, 2019 4361
FEATURED VIDEO

JHARKHAND

LATEHAR

JHARKHAND

PALAMU

GARHWA

LATEHAR

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU
