
मेदिनीनगर : स्वतंत्रता संग्राम के योद्धा नीलांबर पीतांबर के नाम पर स्थापित नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय एवं विश्वविद्यालय से अंगीकृत सभी महाविद्यालयों के आउटसोर्सिंग पर नियुक्त सभी कर्मी हड़ताल पर हैं। हड़ताल पर बैठे कर्मियों ने बताया कि आउटसोर्सिंग पर नियुक्त किए गए कर्मियों को जनवरी 2024 से जून 2024 तक का पारिश्रमिक भुगतान नहीं किया गया है।
कर्मियों की मांग है कि ससमय उनके पारिश्रमिक का भुगतान किया जाए। इसके अलावे कर्मियों की यह भी मांग है कि तृतीय वर्ग के कर्मचारियों की पारिश्रमिक लगभग 18000 रुपया है। परंतु उन्हें मात्र 10700 रुपए पारिश्रमिक तथा 1700 रुपए पीएफ दिया जाता है। बाकी पैसे का कोई हिसाब नहीं है। जो बाकी पैसा है उसका भी हिसाब किया जाए।
हड़ताल पर बैठे कर्मियों में अंकित उपाध्याय, शुभम तिवारी, सूर्यकांत तिवारी, आलोक कुमार, प्रमोद कुमार, गोलू, राहुल कुमार, पंकज कुमार, चंदन सिंह, अमलेश चौरसिया, श्वेता सिंह, चंपा देवी, संध्या देवी, सुषमा देवी, रवि रंजन ठाकुर शामिल थे।
- VIA
- Admin

-
13 May, 2025 1
-
12 May, 2025 369
-
10 May, 2025 340
-
09 May, 2025 86
-
09 May, 2025 318
-
09 May, 2025 116
-
24 Jun, 2019 5640
-
26 Jun, 2019 5465
-
25 Nov, 2019 5333
-
22 Jun, 2019 5091
-
25 Jun, 2019 4725
-
23 Jun, 2019 4367
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA

LATEHAR

PALAMU

GARHWA

PALAMU
