
मेदिनीनगर :- भाजपा ने पलामू के जनादेश का अपमान किया है, प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से ये आरोप झामुमो युवा मोर्चा के नेताओं ने भाजपा पर लगाते हुए कड़ा हमला किया है और लगातार तीसरी बार जितने के लिए श्री बी. डी राम जी को बधाई भी दिया है। झामुमो युवा मोर्चा के अध्यक्ष सन्नी शुक्ला, झामुमो के वरिष्ठ नेता अभिषेक सिंह और सचिव आशुतोष विनायक ने इस संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम द्वारा कहा की लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेताओं ने घूम घूम कर कहा था की अगर बी. डी राम जी तीसरी बार चुनाव जीतते हैं तो उन्हें मोदी जी मंत्री बनाएंगे और साथ ही पलामू की जनता को भी इसका विशेष इंतजार था। परंतु बी. डी राम जी को भाजपा ने राज्य मंत्री तक नहीं बनाया है। ये झारखंड से जीत कर गए दलित सांसद का अपमान है। केंद्र में जब भी भाजपा की सरकार बनी है, पलामू की जनता ने भाजपा के सांसद को जीता कर दिल्ली भेजा है। चार बार भाजपा की सरकार बनने पर पलामू से भाजपा सांसद जीत कर दिल्ली गए हैं, परंतु कभी भी मंत्री नहीं बनाए गए। मौके पर उपस्थित वरिष्ठ नेता अभिषेक सिंह ने बी . डी. राम जी को मंत्री ना बनाए जाने पर रोष व्यक्त करते हुए कहा "पूर्व मेयर और भाजपा के नेताओं ने दावा किया था की पलामू की जनता भाजपा को वोट दे कर बी डी राम जी को अगर सांसद बनाती है तो वो सीधा मंत्री बनेंगे। पलामू की भोली भाली जनता भाजपा के इस जुमले में आ गई और भाजपा को चुनाव भी जीता दिया। परंतु भाजपा ने हमेशा की तरह पलामू की जनता को ठगा है, तीन बार लगातार चुनाव जीताने पर भी मंत्री नहीं बनना दुखद है, भाजपा नहीं चाहती की पलामू का विकास हो। यहां की समस्याओं से जनता को निजात मिले। झामुमो युवा मोर्चा के अध्यक्ष सन्नी शुक्ला ने कहा " भाजपा ने पलामू को सिर्फ जुमला दिया है और ठगने का काम किया है। डबल इंजन, ट्रिपल इंजन की सरकार तक पलामू ने बनवाई है। आज भी यहां भाजपा के अधिकतर सीटों पर भाजपा के प्रतिनिधि ही हैं। परंतु पलामू को इन्होंने विकास के मामले में पीछे धकेल दिया है। पलामू को राजनीतिक राजधानी का गौरव प्रदान था जिसे इन्होंने धूमिल किया है। उम्मीद है की इस बार मंडल डैम, चिरिमिरि लाइन, और राजहरा कोइलवरी जैसे समस्या का समाधान और नई फैक्ट्री का निर्माण होगा, नहीं तो आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा किसी भी सीट पर अपना खाता नहीं खोल पाएगी।" सचिव आशुतोष विनायक ने कहा "झारखंड से एक कैबिनेट मंत्री पलामू से दलित सांसद श्री बी. डी. राम जी को बनाना चाहिए था। भाजपा पलामू को अपना गढ़ समझती है इसलिए पलामू की जनता और पलामू से जीते जनप्रतिनिधियों का सम्मान भाजपा द्वारा नहीं किया जाता है। इन लोग ने विकास का एक भी कार्य नहीं किया है। पलामू के पिछड़ेपन का कारण भाजपा ही है, जनता इसे अब बखूबी समझ रही है। भाजपा ने मंत्री पद का अफवाह उड़ा कर ये चुनाव जीते हैं।"
- VIA
- Admin

-
13 May, 2025 2
-
12 May, 2025 376
-
10 May, 2025 340
-
09 May, 2025 86
-
09 May, 2025 321
-
09 May, 2025 117
-
24 Jun, 2019 5640
-
26 Jun, 2019 5465
-
25 Nov, 2019 5333
-
22 Jun, 2019 5092
-
25 Jun, 2019 4725
-
23 Jun, 2019 4367
FEATURED VIDEO

GARHWA

PALAMU

PALAMU

LATEHAR

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

JHARKHAND
