
पाटन : पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र स्थित नौडीहा पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के पाटन प्रखंड अध्यक्ष रणजीत सिंह उर्फ पप्पू सिंह से नक्सलियों द्वारा लेवी की मांग की गई है । लेवी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। मुखिया रणजीत सिंह ने पाटन थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए लिखित आवेदन दिया है। रणजीत सिंह ने बताया कि मोबाइल नंबर 73875 09254 से दिनांक 1 फरवरी को करीब 2:53 और 2:57 बजे दिन में नवीन नामक व्यक्ति द्वारा फोन कर मुखिया फंड का 5% लेवी मांगा गया, और धमकी भी दी गई कि नहीं देने पर जान से हाथ धोना पड़ेगा। फोन करने वाला व्यक्ति खुद को पीएलएफआई का सदस्य और अपना नाम नवीन जी बताया। आपको बता दें पाटन के नौडीहा पंचायत के मुखिया रणजीत सिंह पूर्व में भारतीय सेना में सेवा दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह की धमकियों से वो डरने वाले नहीं हैं। समाज के विकास में रोड़ा बनने वाले नक्सल गतिविधि में शामिल देश के अंदर के गद्दारों को जल्द गिरफ्तार करने की प्रशासन से उन्होंने मांग की।
- VIA
- Admin

-
13 May, 2025 1
-
12 May, 2025 369
-
10 May, 2025 340
-
09 May, 2025 86
-
09 May, 2025 318
-
09 May, 2025 116
-
24 Jun, 2019 5640
-
26 Jun, 2019 5465
-
25 Nov, 2019 5333
-
22 Jun, 2019 5092
-
25 Jun, 2019 4725
-
23 Jun, 2019 4367
FEATURED VIDEO

GARHWA

GARHWA

LATEHAR

GARHWA

COUNTRY

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU
