मेदीनीनगर:– गुरुवार को दिन दहाड़े हरिहरगंज के प्रतिष्ठित व्यवसाई शंकर गुप्ता के पुत्र शुभम गुप्ता की छतरपुर में गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या की घटना को अंजाम देकर अपराधी भागने में सफल हो गए। वहीं गत दिनों छतरपुर विधायक पुष्पा देवी व पूर्व सांसद की गाड़ी पर हमला हुआ। जो पुलिस की नाकामी साबित करता है। यह झारखंड की गिरती कानून व्यवस्था का बड़ा सुबूत है। यह बातें एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सह हुसैनाबाद हरिहरगंज विधायक कमलेश कुमार सिंह ने हुसैनाबाद में पत्रकारों से कही।उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था खराब होने के पीछे राज्य में फल फूल रहा भ्रष्टाचार है। पुलिस पर सरकार का कोई लगाम नहीं रहा। झारखंड ऐसा राज्य है जहां के अनुमंडल में तीन माह से एसडीपीओ का पद रिक्त है। उन्होंने कहा कि हरिहरगंज के व्यवसाई पुत्र शुभम के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार नहीं किया गया, तो एनसीपी राज्यपाल से मिल कर पूरी जानकारी देंगे।
- VIA
- Admin
-
03 May, 2024 182
-
02 May, 2024 349
-
29 Apr, 2024 231
-
29 Apr, 2024 172
-
26 Apr, 2024 147
-
19 Apr, 2024 476
-
26 Jun, 2019 4178
-
25 Nov, 2019 4129
-
24 Jun, 2019 4000
-
22 Jun, 2019 3596
-
25 Jun, 2019 3399
-
23 Jun, 2019 3285