
मेदीनीनगर:– पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी रेलवे में कार्यरत्त अभियंता स्वर्गीय प्रिंस कुमार की पुण्य तिथि पर डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर भंडारे का आयोजन किया गया। स्वर्गीय प्रिंस कुमार एक बहुत ही नेकदिल, उदारवादी, कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व थे। दो साल पहले उनका निधन हो गया था। स्वर्गीय प्रिंस कुमार कोरोना काल में जरूरतमंद लोगों के लिए समय निकालकर उनकी सेवा किया करते थे। गरीबों को वे बड़े ही आदर के साथ सम्मान करते थे। भंडारे के आयोजन में मुख्य भूमिका आरंभ फाउंडेशन ने निभाई। स्वर्गीय प्रिंस कुमार के परिजनों के सहयोग से आरंभ फाउंडेशन ने भंडारे का आयोजन किया। इस भंडारे में लगभग 300 लोगों को पूरी, सब्जी, बुंदिया, सलाद, चटनी परोस कर भोजन कराया गया। इस मौके पर स्वर्गीय प्रिंस कुमार की पत्नी प्रियंका एवं उनके दो नन्हे बच्चे, प्रियंका की माता जी एवं भाई, रेलवे की ओर से पी डब्लू आई दिवाकर दास, आई ओ डब्लू अनिल कुमार, सिकंदर राम, शंकर पासवान, सतीश कुमार यादव, मनीष कुमार मिश्रा, शशि कुमार, इत्यादि उपस्थित थे। आरंभ फाउंडेशन की ओर से शुभम प्रसाद, शशिकांत अग्रवाल, उज्जवल सिंहा इत्यादि उपस्थित थे।
- VIA
- Admin

-
13 May, 2025 3
-
12 May, 2025 381
-
10 May, 2025 343
-
09 May, 2025 88
-
09 May, 2025 322
-
09 May, 2025 118
-
24 Jun, 2019 5641
-
26 Jun, 2019 5466
-
25 Nov, 2019 5334
-
22 Jun, 2019 5093
-
25 Jun, 2019 4726
-
23 Jun, 2019 4368
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

COUNTRY

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU
