
रिपोर्ट:– अभय मांझी
मनिका: रांची के स्पोर्ट्स कंपलेक्स खेल गांव में झारखंड स्टेट यूनियन ऑफ गोजुरियो कराटे ऑर्गेनाइजेशन के तत्वाधान में प्रथम झारखंड स्टेट यूनियन ऑफ गोजुरियो कराटे चैंपियनशिप 7 जनवरी को संपन्न हुआ । वहीं प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि गोजुरियो राष्ट्रीय फेडरेशन के अध्यक्ष शिहान धीरज पवार ने किया। वही समापन के मुख्य अतिथि डिप्टी मेयर संजीव विजवगीय थे। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से 160 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें लातेहार गोजुरियो स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के कराटे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 गोल्ड मेडल,8 सिल्वर मेडल, 13 ब्रोंज मेडल पर कब्जा किया । वहीं प्रतियोगिता में अलग-अलग वर्ग में प्रथम, दूसरा और तीसरा स्थान पाने वालों में मनजीत कुमार सिंह, शक्ति कुमार सिंह, मुकेश उरांव शौर्य राज, रानी कुमारी, काजल कुमारी, नैंसी कुमारी, जितेंद्र उरांव, छठन उरांव, राजन कुमार, साक्षी कुमारी, गणेश कुमार, दीपशिखा कुमारी, नीलम कुमारी, महेंद्र कुमार सिंह, अशोक उरांव, विश्व प्रकाश शामिल है। वही प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाले खिलाड़ी मार्च में पुणे में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे जो की लातेहार जिले के लिए गर्व की बात है। मेडल जीतकर आनेवाले खिलाड़ियों को लातेहार गोजुरियो स्पोर्ट्स कराटे एसोसियेशन सह लातेहार कराटे प्रशिक्षण केंद्र के कोच सेंसई अक्षय कुमार सिंह और झारखंड गोजुरियो स्पोर्ट्स कराटे एसोसियेशन के जेनरल सेक्रेटरी शिहान धर्मेंद्र कुमार एवं झारखंड गोजुरियो स्पोर्ट्स कराटे एसोसियेशन के प्रेसिडेंट सेंसई लाल बिहारी सिंह ने खिलाड़ियों को मेडल जीतने पर बधाई दिया और उज्जवल भविष्य का कामना किया। वही मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, लातेहार के पूर्व विधायक बैजनाथ राम, लातेहार नगर अध्यक्ष सीतामनी तिर्की, पश्चिमी जिला परिषद सदस्य बलवंत सिंह, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मनिका, मिथिलेश पासवान, बीससूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, विधायक प्रतिनिधि दरोगी प्रसाद यादव ने खिलाड़ियों को बधाई दिया और उज्जवल भविष्य कि कामना भी किया।
- VIA
- Admin

-
09 May, 2025 2
-
09 May, 2025 20
-
09 May, 2025 19
-
08 May, 2025 14
-
07 May, 2025 62
-
07 May, 2025 127
-
24 Jun, 2019 5621
-
26 Jun, 2019 5445
-
25 Nov, 2019 5316
-
22 Jun, 2019 5072
-
25 Jun, 2019 4706
-
23 Jun, 2019 4347
FEATURED VIDEO

JHARKHAND

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

JHARKHAND

PALAMU

COUNTRY

PALAMU
