ads
26 Dec, 2023
सिलाई मशीन खरीदारी की राशि को सार्वजनिक करें विधायक : ओंकार
admin Admin

पांकी:– पांकी विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता  महिला समूहों के बीच जो सिलाई मशीन का वितरण कर रहें हैं, उसकी खरीदारी की राशि जनता के बीच सार्वजनिक करें। क्योंकि विधायक कोटे की राशि से खरीदी गई सिलाई मशीन में गोलमाल का अंदेशा नजर आ रहा है। ये बातें आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सह पांकी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता ओंकारनाथ जायसवाल ने कही। तरहसी बाजार स्थित सुभाष चंद्र बोस चौक पर प्रेस वार्ता के दौरान जायसवाल ने कहा कि पांकी विधायक की बातों पर आम जनता ने विश्वास करना छोड़ दिया है। उनके द्वारा विधायक कोटे की राशि से महिला बहनों को सिलाई मशीन वितरण किया जा रहा है, वह स्वागत योग्य है। लेकिन उस सिलाई मशीन की खरीदारी का बिल आम जनता के बीच में वे सार्वजनिक करें। मौके पर जायसवाल के साथ आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री अरुण वर्मा, वरीय नेता कौशल किशोर बच्चन, प्रवक्ता गौतम गुप्ता, तरहसी प्रखंड के नेता रणविजय मेहता कुमार, गौरव अमित गुप्ता, सुमित गुप्ता, पप्पू कुमार रवि के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता शामिल थे।



  • VIA
  • Admin




ads

FOLLOW US