
मेदिनीनगर: शनिवार को संत मरियम स्कूल में क्रिसमस दिवस का आयोजन किया गया। जो बहुत ही रोमांचक, ज्ञानवर्धक, मनोरंजक एवं दर्शनीय रहा। रंगबिरंगे आकर्षक परिधानों में सुसज्जित बच्चे भिन्न-भिन्न ऐतिहासिक, पौराणिक, समसामयिक पत्रों को परिलक्षित कर रहे थे। बारी-बारी से आकर्षक परिधानों में सुसज्जित प्रतिभागी बच्चों ने अपनी-अपनी प्रस्तुति दी, जो अत्यन्त मनमोहक एवं नयनाभिराम क्षण था। मौके पर उपस्थित स्कूल के चेयरमैन श्री अविनाश देव ने कहा कि प्रभु ईशु के आगमन की पूरी दुनिया हसरत भरी निगाहों से देख रहा है आज अपने संत मरियम विद्यालय में क्रिसमस के छूटी के मौके पर संता क्लोज के भेस धरे बच्चों के साथ क्रिसमस का त्योहार सेलिब्रेट किए। बच्चों ने गीत नृत्य के साथ उत्साह भरे माहौल में क्रिसमस का भव्य स्वागत किए। विद्यालय के बच्चों को संबोधित करते हमने कहा ईशा मसीह के लगभग तीन सौ साल बाद यूरोपीय देश में सेंटा का आगमन हुआ था। अमीरजादा सेंटा बच्चों से बेहद प्यार करता था इसलिए बड़ा दिन के छूटी में बच्चों से मिलता और मिठाई बनता। आज वही प्यार के परंपरा को हम सभी मना रहे हैं। आप सभी छूटी मनाइए किंतु मां पिता को तंग नहीं करेंगे शिक्षकों द्वारा दिया हुआ गृह कार्य अवश्य पूरा करेंगे और ठंडा से बचते हुए रहना है। इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस अविस्मरणीय आयोजन के हर क्षण का भरपूर लुप्त उठाया। मौके पर उपस्थित संत मरियम स्कूल के प्रधानाचार्य कुमार आदर्श, सह प्रधानाचार्य एस बी शाहा सभी शिक्षक के साथ-साथ हजारों बच्चे मौजूद थे।
- VIA
- Admin

-
12 May, 2025 348
-
10 May, 2025 337
-
09 May, 2025 85
-
09 May, 2025 317
-
09 May, 2025 114
-
09 May, 2025 90
-
24 Jun, 2019 5639
-
26 Jun, 2019 5464
-
25 Nov, 2019 5332
-
22 Jun, 2019 5090
-
25 Jun, 2019 4724
-
23 Jun, 2019 4366
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

JHARKHAND

GARHWA
