
मेदिनीनगर – श्री राम जन्म भूमि मंदिर में 22 जनवरी 2024 को प्रस्तावित प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सभी सनातन धर्मावलंबियों को आमंत्रित करने के लिए अयोध्या से आए पूजित अक्षत को कल देर रात जिला मुख्यालय में लाया गया। आज पूजित अक्षत के कलश को नगर के मुख्य मंदिर महावीर मंदिर में धूम धाम से पहुंचाया गया।आज से मंगलवार रात्रि तक यह कलश महावीर मंदिर में रखा जाएगा। जहां सनातन धर्मावलंबी अक्षत कलश की दर्शन और पूजा अर्चना कर पाएंगे। तत्पश्चात बुधवार को अक्षत कलश को नगर के किसी दूसरे मंदिर में ले जाया जाएगा। इसी तरह पूरे दिसंबर अक्षत कलश को नगर के विभिन्न मंदिरों में क्रमशः रखा जाएगा। पूजित अक्षत को इस दौरान विभिन्न अक्षत कलशों में प्रत्येक प्रखंडों और पंचायतों में भेजा जाएगा।
अगले महीने 01 जनवरी से 15 जनवरी 2024 तक पूजित अक्षत और आमंत्रण पत्र को विश्व हिंदू परिषद –बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा जिला के 1,25,000 हिंदू परिवारों तक पहुंचाया जाएगा। 22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लाइव टेलीकास्ट विभिन्न मंदिरों में बड़ा स्क्रीन लगाकर दिखाया जाएगा। उस दिन विभिन्न मंदिरों में दिनभर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और रात्रि के दौरान भव्य दिवाली का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, पूर्व उप महापौर राकेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अजीत पाठक, जिला मंत्री दामोदर मिश्र, विभाग सह मंत्री महेंद्र नाथ, सह मंत्री अमित तिवारी, बजरंग दल जिला संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता, जिला बलो पासना प्रमुख विकास कुमार कश्यप, दिलीप गिरी, मनोहर कुमार लाली, अभिषेक कुमार, सोनू कुमार, हिमांशु त्रिवेदी, पीयूष सिन्हा, गोपाल तिवारी, राजीव गोयल, राम शंकर प्रसाद, पप्पू लाठ, रामा शकर प्रसाद, शीतल कुमार तिवारी, इत्यादि की सहभागिता रही।
- VIA
- Admin

-
10 May, 2025 272
-
09 May, 2025 60
-
09 May, 2025 275
-
09 May, 2025 97
-
09 May, 2025 67
-
08 May, 2025 31
-
24 Jun, 2019 5628
-
26 Jun, 2019 5455
-
25 Nov, 2019 5323
-
22 Jun, 2019 5082
-
25 Jun, 2019 4714
-
23 Jun, 2019 4355
FEATURED VIDEO

JHARKHAND

PALAMU

GARHWA

PALAMU

PALAMU

LATEHAR

GARHWA

JHARKHAND

PALAMU
