
पलामू :- झारखंड की चर्चित लोकसभा की चतरा सीट मानी जाती है। इस लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान में बीजेपी सांसद सुनील सिंह के साथ-साथ बीजेपी से इस बार एक दर्जन से अधिक नेता और कार्यकर्ता अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। उन दावेदारों में मेदिनीनगर के निवर्तमान उप मेयर मंगल सिंह के नाम की चर्चा चारों ओर सुनी जा रही है। मंगल सिंह निवर्तमान उप मेयर भाजपा के काफी पुराने और प्रभावशाली नेताओं में माने जाते हैं। यह भाजपा के विभिन्न पदों को सुशोभित कर चुके हैं। मंगल सिंह चतरा लोकसभा क्षेत्र का लगातार भ्रमण भी कर रहे हैं। चतरा लोस क्षेत्र के सभी विधानसभा इलाके में इनकी अच्छी पकड़ है। चतरा लोकसभा अंतर्गत आने वाले लातेहार, पलामू और चतरा जिले में पार्टी के कार्यक्रमों में इनकी भागीदारी देखी जाती है।मंगल सिंह को चतरा लोकसभा सीट का बीजेपी का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। मंगल सिंह मूल रूप से पलामू मुख्यालय मेदिनीनगर के निवासी हैं। विगत कई वर्षों में चतरा लोकसभा क्षेत्र में उनकी सक्रियता लोकसभा टिकट की दावेदारी को पूरी तरह से पुख्ता करता है। पार्टी के विशेष सूत्रों की माने तो मंगल सिंह की पकड़ चतरा लोकसभा अंतर्गत आने वाले लातेहार और पलामू जिले में काफी मजबूत है। मंगल सिंह संगठन के दायित्व और कार्यों के प्रति उनकी निष्ठा उन्हें चतरा लोकसभा सीट से उम्मीदवार के रूप में देखा जा सकता है। क्योंकि मंगल सिंह की पकड़ स्थानीय राजनीतिक क्षेत्र के साथ-साथ प्रदेश और राष्ट्रीय संगठन में भी मजबूत मानी जाती है।
- VIA
- Admin

-
13 May, 2025 89
-
13 May, 2025 143
-
13 May, 2025 17
-
12 May, 2025 434
-
10 May, 2025 351
-
09 May, 2025 92
-
24 Jun, 2019 5643
-
26 Jun, 2019 5469
-
25 Nov, 2019 5336
-
22 Jun, 2019 5095
-
25 Jun, 2019 4728
-
23 Jun, 2019 4369
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

LATEHAR

LATEHAR

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND
