
मेदिनीनगर :- एम.के. डी.ए. वी. पब्लिक स्कूल मेदिनीनगर के अत्याधुनिक सभागार में भारत विकास परिषद पलामू द्वारा आयोजित ’भारत को जानो’ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें जिले के 22 विद्यालयों के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का प्रारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्रों के समक्ष वेद मंत्रोंचार के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात भारत विकास परिषद पलामू के अध्यक्ष श्री सत्येंद्र नाथ तिवारी ने भारत विकास परिषद के उद्देश्यों एवं क्रियाकलापों की विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की प्रासंगिकता बताया। विद्यालय की छात्राओं ने समूह संस्कृत गायन कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।
इस प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान के. जी. बालिका उच्च विद्यालय मेदिनीनगर, द्वितीय स्थान जिला स्कूल मेदिनीनगर एवं तृतीय स्थान एम. के. डी.ए. वी .पब्लिक स्कूल मेदिनीनगर पलामू ने प्राप्त किया।
वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय लेस्लीगंज, द्वितीय स्थान एम.के. डी. ए. वी.पब्लिक स्कूल मेदिनीनगर एवं तृतीय स्थान स्तरोन्नत प्लस टू उच्च विद्यालय रामगढ़ ने प्राप्त किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मेजबान विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जी. एन. खान ने भारत विकास परिषद के पुनीत उद्देश्य एवं सतत प्रयास की सराहना करते हुए छात्रों के प्रदर्शन की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आज के भौतिकवादी युग में अपनी संस्कृति एवं मानव मूल्यों की रक्षा एक बड़ी चुनौती है, ये छात्र अपनी संस्कृति, पौराणिक ग्रंथों, महापुरुषों के जीवन से सीख लेकर विद्यालय, घर, समाज में एक स्वस्थ वातावरण का निर्माण करें, ऐसी अपेक्षा एवं आज की आवश्यकता है। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामना दी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री संजय कुमार सिंह प्राचार्य राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज पलामू, श्री शंकर दयाल सिंह सचिव भारत विकास परिषद पलामू, डॉक्टर एन. सी.अग्रवाल संरक्षक भारत विकास परिषद पलामू एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री राज मुनि सिंह उपस्थित थे ।
मंच संचालन विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती मीनाक्षी करण एवं सुश्री सुभाषिनी श्रीकण्ठ ने किया।
- VIA
- Admin

-
12 May, 2025 317
-
10 May, 2025 333
-
09 May, 2025 85
-
09 May, 2025 314
-
09 May, 2025 114
-
09 May, 2025 89
-
24 Jun, 2019 5638
-
26 Jun, 2019 5464
-
25 Nov, 2019 5332
-
22 Jun, 2019 5089
-
25 Jun, 2019 4724
-
23 Jun, 2019 4366
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND
